अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 विवेकानंद के विचारों का राष्ट्रीय आंदोलन पर भी गहरा असर रहा

Share

नारी चेतना मंच की विचार गोष्ठी संपन्न

रीवा । स्थानीय विवेकानंद पार्क में विंध्यांचल जन आंदोलन एवं नारी चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफ़ेसर डॉ एन पी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संपन्न एक विचार संगोष्ठी में उन्हें मानव जाति का महान उपदेशक और पथ प्रदर्शक बताया गया। स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया के लिए मानवता का संदेश दिया एवं सारे धर्मो का निचोड़ रखते हुए धर्म की सारगर्भित व्याख्या की जो पूरी दुनिया के लिए मानवता का बहुत बड़ा संदेश है। धर्म वही है जो भाईचारा के साथ जीवन जीना सिखाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म ऐसे समय हुआ था जब देश विदेशी दासता का शिकार बन चुका था। स्वामी जी के संदेश राष्ट्रीय जन जागरण के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने दलितों महिलाओं के बीच जन जागरण करने के साथ विभिन्न तरह के धार्मिक विभेदों के खिलाफ भी अपने विचारों को काफी प्रखरता से रखा। 1893 में शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में पूरी दुनिया के लोगों को विवेकानंद ने धर्म पर व्यापक दृष्टि दी और बताया कि असली धर्म क्या है। विवेकानंद ने अपने विचारों के माध्यम से सामाजिक , धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र को आंदोलित किया जिसका दूरगामी प्रभाव राष्ट्रीय आंदोलन में भी दिखाई दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने वाले लोग बड़े पैमाने पर स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित रहे हैं। संपन्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विंध्यांचल जन आंदोलन के अध्यक्ष अजय खरे, सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एच एल त्रिपाठी, नारी चेतना मंच की पूर्व अध्यक्ष नजमुन्निशा, सुधा सिंह, संगीता चतुर्वेदी, माया सोनी, गीता महंत, डॉ इंदु निशा खान ,नीलू दाहिया, कुसुम गुप्ता, समाजसेवी रशीद भाई, जब्बार भाई , पत्रकार डॉ शैलेंद्र कुमार सोनी, अधिवक्ता सतीश कुशवाहा, सुजय सोंधिया, राजकुमार गौतम, अयान मंसूरी की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट दीपक गुप्ता ने किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें