अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देपालपुर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने का इंतजार

Share

देपालपुर निप्र। कोरोना की तीसरी संभावित लहर और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चक चौबंद रखने के विशेष निर्देश दिए हैं लेकिन उनके सपनों के शहर इंदौर के निकट देपालपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश की परवाह नहीं है। देपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विधायक विशाल पटेल की 25 लाख रुपए निधि एवं राज्य शासन की राशि से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की बात जोह रहा है। नये ऑक्सीजन प्लांट निर्माण पूर्ण: कार्य के दो महीने बीत जाने के बाद भी यह ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो सका। ऐसे में प्लांट की उपयोगिता निरर्थक साबित हो रही है। 
इनका कहना है:– 

देपालपुर ऑक्सीजन प्लांट में लाइट लगना बाकी है, बिजली विभाग द्वारा डीपी लगाई जाएगी उसके बाद ही बिजली कनेक्शन जुड़ेगा, 3 दिन पहले टीम गई थी देखकर आ गई है लाइट का काम करना है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए 12 लाख रुपए भी हमने सेनसेशन कर दिया है, हमारी ओर से पूरा काम हो चुका है अहमदाबाद से भी सामग्री आएगी।

 –भूरेसिंह सेतिया सीएमएचओ इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें