अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वक्फ संशोधन विधेयक अब बन गया कानून,राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Share

 देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। लोकसभा में इसे बुधवार देर रात और राज्यसभा में गुरुवार देर रात मंजूरी मिली थी।

 सरकार ने बताया गरीब मुसलमानों के लिए फायदेमंद

सरकार का कहना है कि यह नया कानून देश के गरीब और पसमांदा मुसलमानों के जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

संसद से पास हुए दो अहम विधेयक

राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ दो विधेयकों को अब औपचारिक रूप से कानून का दर्जा मिल गया है:

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025
  2. मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024
  3. इन दोनों विधेयकों का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े पुराने और जटिल कानूनों को हटाकर एक सामाजिक न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रणाली तैयार करना है।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें