अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में वॉर्ड बॉय ने की कोरोना मरीज से छेड़छाड़, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार

Share

देश कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को महाराजा यशवंतराव अस्पताल के दो वार्ड बॉय को एक COVID-19 मरीज से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम और हृदेश के रूप में हुई है।

इंदौर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा, “दोनों आरोपियों ने एमवाय अस्पताल के चेस्ट वार्ड में एक कोरोना मरीज से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यह घटना 5 मई और 6 मई की रात को हुई।” बागरी ने कहा, “लड़की ने इस घटना की शिकायत अपने परिवार के सदस्यों से की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी अस्पताल से भाग चुके थे। संयोगितागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

एसपी ने आगे कहा कि पुलिस अब अस्पताल प्रबंधन के साथ पुष्टि कर रही है कि अनुबंध के आधार पर भर्ती किए गए वार्ड बॉय का आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें