वजन बढ़नेकी समस्या इन दिनों घर घर में देखने को मिल रही है. घर के अधिकतर सदस्य बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट लूज करने के लिए कोशिश करते रहते हैं. यह तो हम सभी जानते हैं कि बिना पसीना बहाए और डाइट मेंटेन किए वजन कम करना टेढ़ी खीर है. वजन घटाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और एक कठिन रुटीन फॉलो करते हैं. लेकिन ये सब करना हर किसी के बस की बात नहीं होती.
आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास हैं. यह पढ़कर आप हैरान रह सकते हैं, लेकिन आप बिना मेहनत किए और वर्कआउट के लिए समय निकाले बिना भी अपना वजन कम कर सकते हैं. जी हां, मेडिकल न्यूज टुडेके मुताबिक, जब आप गहरी नींद में सोते हैं तो इस दौरान सांस, पसीने और शरीर से पानी की हो रही कमी से आपका वजन 83 प्रतिशत तक कम हो सकता है. हालांकि यह हर इंसान के मेटाबॉजिल्म रेट पर भी निर्भर करता है. तो आइए जानते हैं कि सोते सोते वजन कम कैसे हो सकता है.





