डॉ. विकास मानव
डिप्रेशन यानी कि अवसाद एक मानसिक स्थिति है जिसमें कई नकारात्मक लक्षण देखने को मिलते हैं। खुशी महसूस न करना, लाचारी, दुखी रहना, निराशा जैसी भावनाएं यदि लंबे समय तक आपके भीतर बनी रहती हैं, तो यह डिप्रेशन यानी कि अवसाद का रूप ले लेती है। डिप्रेशन की स्थिति में मानसिक परेशानी के साथ-साथ कई शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार वैश्विक स्तर पर, 2015 में अवसाद से ग्रस्त लोगों की कुल संख्या 300 मिलियन से अधिक होने का अनुमान लगाया गया था, जो दुनिया की आबादी के 4.3% के बराबर है। भारत में, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 से पता चला कि लगभग 15% भारतीय वयस्कों को एक या अधिक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सक्रिय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है और 20 में से एक भारतीय अवसाद से पीड़ित है। अनुमान है कि 2012 में, भारत में 258,000 से अधिक आत्महत्याएं हुईं, जिनमें 15-49 वर्ष का आयु वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ। भारत में 9.3 प्रतिशत युवाओं (18-24 वर्ष) को लॉकडाउन के शुरुआती महीनों (मई 2020) में अवसाद का सामना करना पड़ा, जो मार्च 2022 तक बढ़कर 16.8 प्रतिशत हो गया।
*अवसाद/डिप्रेशन : कारण*
1. ब्रेन कैमिस्ट्री
सेरोटोनिन और डोपामाइन सहित न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन, अवसाद के विकास में योगदान देता है।
2. जेनेटिक्स
यदि आपके माता-पिता या भाई-बहन को अवसाद है, तो आपमें सामान्य लोगों की तुलना में इस स्थिति के विकसित होने की संभावना लगभग तीन गुना अधिक होती है। हालांकि, बिना पारिवारिक इतिहास के भी आपको अवसाद हो सकता है।
3. जीवन की तनावपूर्ण घटनाएं
कठिन अनुभव, जैसे किसी प्रियजन की मृत्यु, आघात, तलाक, अलगाव और सहयोगी की कमी, अवसाद को ट्रिगर कर सकते हैं।
4. मेडिकल कंडीशन
क्रोनिक पेन और डायबिटीज जैसे अन्य लाइफटाइम डिसऑर्डर अवसाद का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा उम्र के साथ बढ़ती शारीरिक अक्षमता भी बुजुर्गों में अवसाद को ट्रिगर कर सकती है।
5. मेडिकेशन
कुछ दवाइयां दुष्प्रभाव के रूप में अवसाद का कारण बन सकती हैं। शराब सहित अन्य चीजें जिनमें अल्कोहल मिला हो, उनका सेवन भी अवसाद का कारण बन सकता है या इसकी स्थिति को बदतर बना सकता है।
6. पर्सनेलिटी डिसऑर्डर
कुछ लोग खुद को परफेक्ट दिखाना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी ऐसा न कर पाने के कारण वे अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में अधिक तनाव के कारण मानसिक तौर पर अशांत और अवसाद के शिकार हो सकते हैं।
*लक्षण :*
अधिक घबराहट, डर और बेचैनी होना।
छोटी-छोटी बातों पर अधिक चिड़चिड़ापन होना।
नींद की समस्या जैसे रात को कम नींद आना या अधिक सोना।
नियमित गतिविधियां जैसे कि सेक्स, खेलकूद और हॉबीज में रुचि खोना।
छोटी-मोटी गतिविधियों को करने के बाद अधिक थकान महसूस करना और पूरे दिन ऊर्जा की कमी रहना।
पुरानी बातों और फेलियर को लेकर खुदको बार-बार दोषी ठहराना।
भूख की कमी और वजन में गिरावट आना या अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग बढ़ने से वजन का बढ़ना।
अचानक से हार्ट बीट का बढ़ना और पसीना आना।
थोड़ी-थोड़ी देर पर मुंह सूखना और बेचैनी महसूस होना।
लोगों से हटकर अकेले रहना।
लूज मोशन और उल्टी आने जैसी समस्याएं।
मांसपेशियों में ऐंठन और हाथ पैर का ठंडा पड़ना साथ ही झुनझुनाहट महसूस होना।
सांस लेने में परेशानी और सांस फूलने की समस्या।
सर भारी लगना और किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित न रख पाना।
*निदान :*
1. फिजिकल एक्जामिनेशन
डिप्रेशन को डायग्नोज करने के लिए डॉक्टर आपको फिजिकली एग्जामिन कर सकते हैं। वहीं उनके द्वारा कुछ सवाल पूछे जाते हैं। वे आपकी शारीरिक सेहत से जुड़े सवाल पूछते हैं, क्योंकि कई बार डिप्रेशन स्वास्थ्य समस्याओं और दवाइयों के साइड इफेक्ट के रूप में भी देखने को मिलता है।
2. लैब टेस्ट
लैब टेस्ट की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें खून की जांच की जाती है और इससे आपकी स्थिति को मापा जाता है। खासकर थायराइड की स्थिति जांची जाती है और देखा जाता है कि आपके सभी शारीरिक फंक्शन सही से कार्य कर रहे है या नहीं।
3. साइकेट्रिस्ट इवैल्यूएशन
इस दौरान साइकेट्रिस्ट आपकी भावनाओं एवं अंदरूनी रूप से चल रहे विचारों, ख्यालों पर चर्चा करते हैं। उनके द्वारा कुछ मानसिक सवाल पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर आपके डिप्रेशन की स्थिति को डायग्नोज करने में मदद करता है।
*उपचार :*
1. साइकोथेरेपी
मनोचिकित्सा (टॉक थेरेपी) में मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर यानि की मेन्टल हेल्थ स्क्सपर्ट से बातचीत शामिल है। आपका चिकित्सक आपको अस्वस्थ भावनाओं, विचारों और व्यवहारों को पहचानने और बदलने में मदद करता है। मनोचिकित्सा कई प्रकार के हो सकते हैं, संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (cognitive behavioral therapy) इनमें से सबसे आम है। कभी-कभी, आपको संक्षिप्त चिकित्सा की ही आवश्यकता होती है। कई लोग महीनों या वर्षों तक उपचार जारी रखते हैं।
2. मेडिकेशन
एंटीडिप्रेसेंट नामक प्रिस्क्रिप्शन दवा डिप्रेशन की स्थिति उत्त्पन करने वाले ब्रेन केमिकल को बदलने में मदद करती हैं। कई अलग-अलग प्रकार के एंटीडिप्रेसेंट हैं और इनमें से आपके लिए कौन सी दवा अधिक प्रभावी है इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर से मिल सलाह लेने की आवश्यकता है।
3. कम्प्लीमेंटरी मेडिसिन
इसमें वे उपचार शामिल हैं जो आप पारंपरिक पश्चिमी चिकित्सा के साथ प्राप्त कर सकती हैं। हल्के अवसाद से पीड़ित या मौजूदा लक्षण वाले लोग एक्यूपंक्चर, मालिश, सम्मोहन और बायोफीडबैक जैसे उपचारों से अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं।
4. ब्रेन स्टिमुलेशन थेरेपी
मस्तिष्क उत्तेजना चिकित्सा यानि की ब्रेन स्टिमुलेशन थेरेपी उन लोगों की मदद कर सकती है जो गंभीर अवसाद या मनोविकृति से पीड़ित हैं। मस्तिष्क उत्तेजना चिकित्सा के प्रकारों में इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी), ट्रान्स्क्रनिअल मैगनेटिक स्टिम्युलेशन (टीएमएस) और वेगस नर्व स्टिम्युलेशन (वीएनएस) शामिल हैं।
*हमारी बात :*
हम मेडिसिन नहीं, मेडिटेशन से ट्रीटमेंट करते हैं. आपको कम्प्लीट रिजल्ट देते हैं, वह भी निःशुल्क. होम सर्विस भी सुलभ है, लेकिन यह स-शुल्क है.





