अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मरने के बाद गूगल अकाउंट का क्या हो जाता है डिलीट या दूसरे को मिलता है एक्सेस*

Share

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके मरने के बाद आपके गूगल अकाउंट का क्या होगा? क्या कोई उसे एक्सेस कर सकता है? कई ऐसी जानकारियां भी होती हैं जिसे लोग नहीं चाहते कि वह उनकी मौत के बाद भी लोगों के सामने आए। कई लोग चाहते हैं कि ऐसी जानकारी गलत हाथों में न जाए। ऐसे में यदि e-Mail में कुछ जानकारी हो तो उसकी गोपनीयता मायने रखती है।

गूगल डिलीट कर देता है इनएक्टिव अकाउंट
वैसे को गूगल लंबे समय तक इनएक्टिव रहने वाले Google Accounts को अपने आप डिलीट कर देता है, लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। गूगल की नई पॉलिसी के मुताबिक, अधिकतम 2 साल तक इनएक्टिव रहने वाले गूगल अकाउंट को गूगल अपने आप डिलीट कर देता है। इसमें अकाउंट होल्डर का नाम, पता, सेव्ड कार्ड, ई-मेल, फोटो, डॉक्यूमेंट्स, गूगल ड्राइव जैसी सभी जानकारियां डिलीट कर दी जाती हैं।

यूजर को कई बार मिलता है अलर्ट
गूगल ऐसा करने से पहले यूजर को कई बार नोटिफिकेशन भेजता है, ताकि यूजर एक्टिव हो जाए और उसका अकाउंट डिलीट न हो। लेकिन अगर यूजर के तरफ से फिर भी कोई एक्टिविटी नहीं दिखती तो गूगल उसका अकाउंट अंतिम रूप से डिलीट कर देता है और इसे दोबारा रिट्रिव नहीं किया जा सकता।

what happens to your google account after your death

अकाउंट इनएक्टिव करने का तय करें टाइमलाइन
आपकी गैरमौजूदगी में गूगल अकाउंट को इनएक्टिव करने की सुविधा देता है, ताकि उसका कोई मिसयूज न कर सके। आप अगर चाहते हैं कि आपके जाने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट को एक्सेस करे, तो आप कुछ चुने हुए लोगों को ऐसा करने के लिए एक्सेस दे सकते हैं। गूगल अकाउंट डिएक्टिवेट करने के लिए 3 महीने, 6 महीने, 12 महीने या 18 महीने की डेडलाइन तय कर सकते है। टाइम लिमिट पहुंचने के बाद गूगल आपके रजिस्टर्ड मेल या फोन नंबर में कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेगा। यदि फिर भी आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलेगा तो गूगल उसे इनएक्टिव मान लेगा।

what happens to your google account after your death

दूसरों को दे सकते हैं अकाउंट का एक्सेस
आप 10 लोगों को चुन सकते हैं जिन्हें अकाउंट इनएक्टिव रहने पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। वहीं, आप ऐड पर्सन ऑप्शन में जाकर यह तय कर सकते हैं कि किसे अकाउंट में क्या देखने का एक्सेस दिया जाए। इसके लिए आपको उस व्यक्ति की ई-मेल आईडी और कुछ अन्य जानकारी देनी होगी।

what happens to your google account after your death

अकाउंट का क्या करना है तय करें
आप यह भी तय कर सकते हैं कि अकाउंट के इनएक्टिव होने का बाद उसे डिलीट करना है या नहीं। पहले स्टेप में चुनी गई अवधि पूरी होने के बाद नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिसके बाद तीन महीने का समय दिया जाएगा, ताकि आपने जिसे एक्सेस दिया है वह डेटा को डाउनलोड कर ले। इसके बाद आपका अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें