~> आरती शर्मा
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन काफी बढ़ चुका है. भारत में लगभग हर एक छोटी से बड़ी चीज के लिए लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पसंद करते हैं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए किए जाते हैं.
भारत में अब लगभग सभी बैंक यूपीआई की सुविधा देते हैं. आप किसी के भी यूपीआई नंबर दर्ज करके या फिर उसके यूपीआई का क्यूआर कोड स्कैन करके अकाउंट में पैसे भेज सकते हैं.
यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन में बस कुछ सेकंड्स ही लगते हैं. लेकिन कई बार लोग गलती से किसी गलत नंबर पर पैसे भेज देते हैं और पैसे गलत खाते में चले जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है.
आपको हमारे बताए गए तरीकों का पालन करना है. ऐसा किये तो 24-48 घंटे के भीतर आपके पैसे आपके खाते में वापस आ सकते हैं.
*पैसे भेजे जाने वाले से बात करें :*
अगर आपने किसी गलत नंबर पर यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करते हैं तो आप उस नंबर पर कॉल करके उस व्यक्ति से पैसे वापस करने की मांग कर सकते हैं. आप उसे स्क्रीनशॉट भी दिखा सकते हैं.
हालांकि इस तरीके से पैसे वापस मिलेगी उम्मीद कम होती है, लेकिन आप कोशिश कर सकते हैं. क्योंकि कुछ मामलों में देखा गया लोग पैसे वापस कर देते हैं.
*यूपीआई और बैंक कस्टमर केयर से बात :*
आपको यूपीआई कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए. आप जिस भी पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं. मसलन गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या कोई अन्य. उसके कस्टमर केयर को आपने पूरी जानकारी बतानी है और डिटेल्स शेयर करनी है.
इसके अलावा आप अपने बैंक के कस्टमर केयर में काॅल करके अपनी शिकायत बता सकते हैं.
*NPCI में शिकायत :*
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया यानी NPCI ने ग्राहकों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. इसके लिए आपको 1800-120-1740 नंबर पर काॅल करके अपने मामले के बारे में बताना है. और शिकायत दर्ज करवा देनी है.
आप एनपीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.npci.org.in/ पर जाकर के भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. जितनी जल्दी आप शिकायत करते हैं. उतने ही ज्यादा पैसे वापस मिलने के चांसेज होते हैं.





