अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शासन के स्तर से जो भी मदद कलाकारों को होगी दिलाऊगा:नरोत्तम मिश्रा

Share

दो दिवसीय दतिया फिल्मोत्सव मे फिल्मकारों को सम्मानित किया

शिवपुरी/दतिया।प्रदेश के साथ.साथ दतिया, शिवपुरी, ओरछा और आसपास के क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा और शासन स्तर से जो भी मदद कलाकारों को दिलाई जा सकती है वो मदद दिलाऊँगा, आप तो बताइए कि हमारे क्षेत्र का फायदा कैसे हो, मैं पूरी तरह आपके साथ हूँ, यह बात प्रदेश शासन के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में आयोजित दतिया फिल्म महोत्सव-2021 में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कही।शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार इंजी.अवधेश सक्सेना को गत दिवस माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया में आयोजित दतिया फिल्म महोत्सव 2021 की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के आयोजक लेखक, अभिनेता डॉ.बालकृष्ण कुशवाह ने मुंबई, झांसी, शिवपुरी, भोपाल आदि देश भर से आये कलाकारों, गीतकारों, लेखकों आदि को मुख्य अतिथि नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिलाकर सम्मानित कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा इंजी. अवधेश सक्सेना को श्रेष्ठ गीतकार के रूप में सम्मानित किया गया। शिवपुरी के ही डॉ.भूपेंद्र विकल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शालू गोस्वामी, चेतना अग्रवाल, राजेश गर्ग और उम्मेद सिंह झा ,रोनक सिंह परिहार को श्रेष्ठ अभिनेता के के रूप में सम्मानित किया गया।देश भर से आये फिल्मकार डा.आर.एन.पटेल,आदित्य एन शर्मा, आरती शर्मा, शरद सिह,मुकेश माथुर,आरिफ शहडोली,जितेन्द्र दीक्षित,आलोक त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह,नरेन्द्र बहादुर सिंह, मुवीन खान ,इरफान खान,सहित अनेको फिल्मकारों को आवाड प्रदान कर सम्मानित किया गया।दतिया फिल्म महोत्सव 31जनवरी को प्रात:11बजे डा.राजेश गोर डीन मेडिकल कालेज दतिया के कर कमलो द्धारा दीप प्रज्जवलित कर हुआ,अध्यक्षता अवधेश सक्सेना ने की तथा विशेष अतिथि दिनेश गोतम,शान्तनु अग्रवाल, देव श्रीवास्तव, रमा शंकर सिंह थे। प्रथम सत्र का संचालन दतिया फिल्म महोत्सव के आयोजक डा.बालकृष्ण कुशवाह द्धारा किया गया।इसी सत्र मे समस्त फिल्मकारों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।इसके उपरांत दोपहर 1बजे से द्धितीय सत्र आरंभ हुआ।इस सत्र मे अभिनय एवं गीत लेखन पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस सत्र मे गीत लेखन पर प्रख्यात फिल्म गीतकार आदित्य एन शर्मा ने गीत लेखन के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से गीतो की प्रस्तुत देकर उद्ववोधन दिया।इसके उपरांत नाटय अभिनय पर प्रख्यात कलाकार देवदत बुधोलिया ,आरिफ शहडोली एवं फिल्म अभिनय पर फिल्म निद्रेशक डा.भूपेन्द्र विकल ने अभिनय के विषय मे कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान किया।इसी सत्र मे शरद सिंह, आरती शर्मा, शालू गोस्वामी, मुवीन खान,जितेंद्र दीक्षित, डा.आर एन पटेल,सहित अनेक फिल्मकारों ने अभिनय के साथ उद्ववोधन दिया।इस सत्र का संचालन प्रख्यात कलाकार मुकेश माथुर ने किया।तृतीय सत्र दोपहर 3बजे मुख्यअतिथि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के उद्ववोधन से आरंभ हुआ ओर इसी सत्र मे फिल्मकारों को आवाड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस सत्र का संचालन आयोजक डा.बालकृष्ण कुशवाह एवं फिल्मकार आरिफ शहडोली द्धारा संयुक्त रुप से किया गया।1फरवरी को दतिया के सुन्दर स्थलो को फिल्मकारों ने देखा ओर फिल्मो की शूटिंग के लिए लोकेशनों का चयन भी किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें