अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जब माधवराव सिंधिया की डांट से घबराकर खुद ही आउट हो गए अहमद पटेल

Share

भोपाल. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराव सिंधिया क्रिकेट से प्यार के चलते अक्सर राजनीति की व्यस्तताओं के बीच भी क्रिकेट के मैदान पर नजर आते थे. माधवराव का क्रिकेट से सम्बन्धित एक किस्सा दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल को लेकर काफी मशहूर है. तब माधवराव ने पटेल को पिच पर ही जोरदार डांटलगाई थी. चौके-छक्के मारकर अपने शतक के करीब पहुंचे पटेल डांट से इतना घबरा गए कि जानबूझ कर आउट होकर पेवेलियन लौट गए. आईपीएल के इस दौर में आज हम आपको माधवराव सिंधिया का क्रिकेट से जुड़ा एक किस्सा याद दिलाते हैं. माधवराव सिंधिया के क्रिकेट के लेकर कई किस्से मशहूर हैं. यह किस्सा अस्सी के दशक की शुरूआत का है.

बहुत कर चुके बैटिंग, अब दूसरों को भी करने दें
माधवराव सिंधिया दौड़कर अहमद पटेल के पास पहुंचे और कहा कि आप मुझे बैटिंग क्यों नहीं दे रहे? मैं केवल दौड़ने के लिए मैदान में आया हूं क्या ? इतना ही नहीं, उन्होंने पटेल से सख्त लहजे में कहा कि आप काफी बल्लेबाजी कर चुके हैं, अब दूसरों को करने दें. उनका इशारा खुद की तरफ था.

डांट से घबराकर खुद ही आउट हो गए अहमद
बताते हैं कि माधवराव की झिड़की से अहमद पटेल इतने घबरा गए कि जानबूझ कर आउट हो गए. पवेलियन लौटने के बाद उनसे किसी ने पूछा कि आप आउट क्यों हो गए ? पटेल ने मासूमियत से जवाब दिया कि और क्या करता? सिंधिया गुस्सा हो रहे थे. वे कांग्रेस के बड़े नेता हैं और मैं अदना सा सांसद. इसलिए जानबूझकर आउट होना पड़ा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें