मुंबई |
बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दिलदारी, मदद और मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान से जुड़े अनेकों किस्से हैं, ऐसे में आज हम आपको बताते हैं वो किस्सा जब सलमान खान बिन बुलाए एक कार्यक्रम में पहुंच गए थे।
2.0 के इवेंट में पहुंचे थे सलमान खान
दरअसल सलमान खान अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 के एक कार्यक्रम में बिना बुलाए पहुंच गए थे। इस बात का जिक्र खुद सलमान खान ने कहा था। सलमान ने कार्यक्रम में कहा था, ‘मैं बस इनको (रजनीकांत) देखने आया हूं। मुझे लगता है कि ये बहुत अमेजिंग इंसान हैं। मेरे मन में इनके लिए बहुत इज्जत है। मैं इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था लेकिन मुझे पता लगा कि ये आए हैं तो बस मैं आ गया।
की थी अक्षय कुमार की तारीफ
कार्यक्रम में सलमान खान ने अक्षय कुमार की भी दिल खोलकर तारीफ की थी। सलमान ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि अक्षय कुमार सबसे प्रतिभाशाली एक्टर हैं, जो हमारे पास हैं। उनके साथ मैंने काम किया है। ये कमाल के हैं। मुझे लगता है कि अगर किसी ने भी बतौर अभिनेता किसी ने तरक्की की है तो वो सिर्फ अक्षय कुमार हैं। मुझे लगता है कि अक्षय कुमार एक हार्ड वर्किंग इंसान हैं।’
शेयर किया था रजनीकांत से जुड़ा किस्सा
कार्यक्रम में सलमान खान ने रजनीकांत से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया था। सलमान खान ने रजनीकांत को गारू कहते हुए कहा था, ‘मुझे नहीं पता कि रजनी गारू को याद है या नहीं, कि एक बार मैं बाथरूम गया और वहां पर गारू बाथरूम में मुंह पर सिगरेट फेंकने की कोशिश कर रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि आप क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि बाहर बहुत हवा चल रही है, क्योंकि ओपन एयर इवेंट है। इसके बाद मैं बैक स्टेज गया और देखा की रजनी ने एक बार में एक दम परफेक्ट तरीक से सिगरेट को उछाल कर अपने मुंह में रख दिया।’
करण जौहर पर मजाक में कसा तंज
सलमान खान ने कार्यक्रम में आगे करण जौहर पर भी मजाक- मजात में तंज कसते हुए कहा, ‘मैं यहां मौजूद हूं, मैं बहुत खुश हूं। मैंने इसका (2.0) टीजर देखा है, शंकर बहुत बड़ी फिल्में बनाता है। तुम क्यों नहीं बनाते हो?।’ इसके बाद सलमान और करण दोनो हंस पड़े और एक दूसरे को गले लगा लिया।





