सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह, कहा- यह तानाशाही की इंतेहा
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप नेताओं की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रूर होगा मोदी जी।
गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब, ये ज़मीं ये आसमां सब “AAP” ही का तो है ! सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले गौतम गंभीर
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, “यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।”
- मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के दफ्तर जाने से पहले दिल्ली की जनता को लिखा पत्र

- आम आदमी पार्टी के सांसद और उनके साथ काफी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस हिरासत मे लेकर फतेहपुर बेरी थाने लेकर आई है
संजय सिंह, गोपाल राय समेत 50 AAP नेताओं को हिरासत में लिया
सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड धरने पर आप पार्टी के कुछ नेता और समर्थक बैरिकेड पार करने और सीबीआई के पास विरोध करने के इरादे से इकट्ठा हुए। हालांकि, उन्हें रोक दिया गया और बैरिकेड्स पार करने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा को देखते हुए इस इलाके में धारा 144 लागू की गई है और 50 AAP नेताओं को हिरासत में लिया गया है।





