अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जमीन की पैमाइस करवाने के दौरान पुलिस के सामने ही गांव के दबंगों ने अपने विपक्षियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Share

मुनीन्द्र पुरानिया ललितपुर  – पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही मारपीट का वीडियो वायरल होने से मचा जिला प्रशासन में हड़कंप। ललितपुर के एक गांव में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व की टीम और पुलिस कर्मियों के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके चलते दबंग प्रबृत्ति के एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों के बल पर अपने विपक्षियों को जमकर पीटा और गांव में पुलिस के सामने ही दौड़ाया और फिर पीटा। उक्त मारपीट की घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
सरेआम की गई लाठी-डंडों के बल पर मारपीट का हाल ही में ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी विरधा के ग्राम कुमरोल गांव का है। जहां लेखपाल द्वारा एक जमीन नापी जानी थी लेकिन जमीन नापने गए लेखपाल और दूसरे पक्ष के लोगों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इससे वहां हड़कंप मच गया तो वहीं पुलिस के सामने ही दबंगों ने अपने विपक्षियों पर लाठी डंडे बरसाए और पुलिस मूक दर्शक और तमाशबीन बनकर यह सब नजारा देखती रही। पुलिस के सामने ही दबंगों ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष को बहुत पीटा और पूरे गांव में दौड़ाया। गांव में जिस वक्त दबंग लाठी-डंडों के बल पर मारपीट कर रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जैसे ही मारपीट और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को नापने लेखपाल पुलिस प्रशासन गया था उस जमीन पर पहले से ही विवाद चल रहा था। हाला की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन मैं कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें