गाजियाबाद में कोरियन लवर गेम की लत और मोबाइल फोन एडिक्शन की वजह से 3 सगी बहनों ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है. पुलिस जांच में सामने आया है कि उन लड़कियों में कोरियन चीजों के प्रति इतनी दीवानगी थी कि वे न केवल खुद को कोरियन मानती थीं और अपने नाम भी कोरिय रख लिए थे बल्कि कोरियन लड़कों से ही शादी करना चाहती थीं. इस बड़ी घटना के बाद से भारत में कोरियन क्रेज को लेकर नई और दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं.हाल ही में गाजियाबाद में कोरियन लवर गेम और मोबाइल एडिक्शन के चलते 3 बहनों ने अपनी जिंदगी खत्म की है. कोरियन कल्चर से लेकर कोरियन चीजों के प्रति ये क्रेज कोई नई बात नहीं है बल्कि कोरियन बीटीएस बॉय बैंड के 7 कोरियन लड़कों का भारतीय लड़कियों में जबरदस्त क्रेज है. आइए जानते हैं कौन हैं ये कोरियन लड़के और क्या करते हैं?

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लड़कियों के एक बड़े ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जेन-जी लड़कियों में कोरियन बीटीएस आर्मी वाले 7 कोरियन लड़कों के क्रेज ने हदें पार कर दी हैं. वे घंटों इन पर चर्चा कर सकती हैं. लड़कियों के घरों की दीवारों पर इनके पोस्टर्स, तस्वीरें तो लटकी ही हैं, उनके फोन के वॉलपेपर से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट्स, इंस्टा के कवर पेज, इंस्टा स्टोरीज में भी ये ही दिखाई दे रहे हैं. इसी बैंड के गाने गुनगुना रही हैं और यहां तक कि लड़कियां ऐसा ही जीवनसाथी भी तलाश रही हैं, तो आइए जान लेते हैं कि ये कोरियन बीटीएस आर्मी आखिर है क्या और कौन हैं वे 7 कोरियन लड़के, जिन पर भारतीय लड़कियां लट्टू हैं..
कोरियन बीटीएस आर्मी क्या है? क्यों भारतीय लड़कियों में है इन 7 कोरियन लड़कों का जबर्दस्त क्रेज?
बीटीएस एक साउथ कोरियाई बॉय बैंड है, जिसे कोरियन बीटीएस आर्मी कहा जाता है. इसकी शुरुआत जून 2013 में 7 लड़कों ने मिलकर की थी. ये सातों लड़के काफी हैंडसम हैं और कोरियन पॉप सॉन्ग गाते हैं. इनके गाने पूरी दुनिया में मशहूर हैं और इन्हें दुनियाभर की लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं.
कौन हैं ये 7 लड़के?
BTS एक दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड है. इसके सात सदस्य हैं. इन शॉर्ट नाम काफी प्रचलित हैं हालांकि यहां आपको इनके असली नाम भी बताते हैं. आरएम यानि किम नामजून, जिन यानि किम सियोकजिन,
सुगा यानि मिन युंगी, जे होप यानि जंग होसोक, जिमिन यानि पार्क जिमिन,वी यानि किम तेहयुंग,
और जंगकूक यानि जिओन जंगकुक.
क्या करते हैं ये लड़के?
कोरियन पॉप सॉन्ग गाने वाला ये ग्रुप अपने बेहतरीन डांस और गानों में दिए जाने वाले मैसेज के लिए भी पॉपुलर है. इन्होंने ऐसे बहुत सारे गाने बनाए हैं जो मेंटल हेल्थ इश्यूज को लेकर लोगों को संदेश देते हैं और खुद से प्यार करने के साथ ही मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं.
इनके कौन-कौन से गाने हैं लोकप्रिय?
इस बैंड के कुछ फेमस गाने हैं, जो खासतौर पर लड़कियों में काफी पसंद किए जाते हैं. इनमें डायनामाइट, बटर, बॉय विद लव, फेक लव, परमिशन टू डांस, स्प्रिंग डे आदि.





