अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कहकशाँ के लिए कौन लड़ेगा ?

Share

मस्जिद से पहले मन्दिर था
उस मन्दिर से पहले क्या था
एक खेत था शायद
धान का होगा या गेहूँ का
सबकी भूख से रिश्ता था
भूख का कोई मज़हब नहीं है

वो खेत कब का ज़ब्त हुआ
उस खेत के लिए कौन लड़ेगा ?

खेत से भी पहले क्या था
अल्लाह राम के नाम से पहले
क़ाबा काशी धाम से पहले
राम-राम सलाम से पहले
शायद घना एक जंगल था
जँगल में सब मंगल था
आदम अभी आदमी नहीं था
उसे आग लगानी नहीं आती थी
आग का कोई मज़हब नहीं है

वो जँगल जल कर राख़ हुआ
उस जँगल के लिए कौन लड़ेगा ?

जंगल से भी पहले क्या था
साँ साँ करता कहकशाँ था
हरसूँ सिर्फ़ धुआँ धुआँ था
तूँ कहाँ था, मैं कहाँ था
ना कोई हिन्दू ना मुसलमाँ था
ना किसी का नामो निशाँ था
बेनामोनिशाँ का कोई मज़हब नहीं था

वो कहकशाँ अब दैरो-हरम हुआ
कहकशाँ के लिए कौन लड़ेगा ?

Priyanka Mann

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें