अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बाबा रामदेव के सवालों से IMA को इतनी तकलीफ क्यों ?

Share

देश की जनता तक सत्य पहुँचना जरूरी

बाबा रामदेव ने भारत की जनता की आवाज़ उठाई हैं और फार्मा कंपनियो की मोनोपॉली पर वार किया है …बाबा रामदेवने खुला पत्र जारी कर आइएमए (indian medical association) और फार्मा कंपनी से पूछे 25 सवाल

बाबा रामदेव और आइएमएमें छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्षों की तरफ से बयान बन्द होने का नाम नहीं ले रहे है। बाबा रामदेव ने रविवार को ही चिठ्ठी लिख कर अपना बयान वापिस लिए थे और खेद व्यक्त किया था। सोमवार को बाबा रामदेव का फिर से एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो लोगों को योग करवाते हुए डॉक्टरों का मजाक उड़ा रहे हैं।

सोमवार को बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने एक खुला पत्र जारी किया गया जिसमें आइएमए और फार्मा कंपनी से 25 प्रश्न पूछे गए हैं। बाबा रामदेव ने इस पत्र में हेपटाइटिस, लीवर सोयराइसिस, हार्ट एनलार्जमेंट,शुगर लेवल 1 और 2,फैटी लीवर,थायराइड,ब्लॉकेज,बाईपास,माइग्रेन,पायरिया,अनिद्रा,स्ट्रेस,ड्रग्स एडिक्शन,गुस्सा,आदि पर स्थायी इलाज को लेकर सवाल पूछे हैं।

‘बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन बढ़ने की कोई दवा है?’
बाबा रामदेव ने कोरोना के समय ऑक्सीजन प्रयोग होने को लेकर फार्मा कंपनी से सवाल किया। बाबा रामदेव ने पूछा कि क्या फार्मा कंपनी पर ऐसी कोई दवा है जिससे मरीज का बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन बढ़ जाए।

…तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए?
बाबा रामदेव के पत्र में आखिरी सवाल सारे सवालों से बड़ा है। बाबा रामदेव ने पूछा कि अगर एलोपैथी सर्वशक्तिमान और सर्वगुण सम्पन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए? इस पत्र को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि बाबा रामदेव इस मुद्दे को शांत नही होने देना चाहते।

रामदेव ने IMA और फार्मा इंडस्ट्री से पूछे ये 25 सवाल

1-ऐलोपैथी के पास हाइपरटेंशन (बीपी) व उसके कॉम्प्लिकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?2-ऐलोपैथी के पास टाईप-1 व टाईप- 2 डायबिटीज व उसके कॉम्प्लिकेशंस के लिए पर्मानेंट सॉल्यूशन क्या है?

3-ऐलोपेथी के पास फैटी लिवर, लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसिन क्या है जैसे आपने टीबी व चेचक आदि का स्थायी समाधान खोजा है वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिए, अब तो ऐलोपैथी को 200 साल हो गए हैं।

4-फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है, बिना बाईपास के, बिना ऑपरेशन के व एंजियोप्लास्टी के स्थायी समाधान क्या हैं?

5-फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इंजेक्शन फेक्शन कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए, कौन सा इलाज है जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाए। कैसे उसे रिवर्स कर सकते हैं, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?

6-कॉलेस्ट्रॉल के रोगियों में कॉलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने का और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित एलोपैथी में इलाज क्या है?

7-क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द और माइग्रेन का कोई परमानेंट सॉल्यूशन है, जिसके बार-बार सिरदर्द और माइग्रेन ना हो। एक बार दवा खाए और परमानेंट सिरदर्द, माइग्रेन बंद हो जाए।

8-फार्मा इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने का और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका कोई निर्दोष इलाज बता दे?

https://e0a4595ca8bfe9a38c2a83adb006e112.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-41/html/container.html
9-पायरिया होने पर जिससे कि दांत हिलना बंद हो जाए, मसूड़े मजबूत हो जाए ऐसी कोई निर्दोष दवाई बताएं?

10-एक आदमी का रोज कम से कम आधा से 1 किलो वजन कम हो जाए बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जरी और लापोसेक्शन के, बिना किसी छेड़छाड़ के, दवाई खाए और वजन घट जाए, क्या फार्मा इंडस्ट्री में कोई ऐसी दवा है?

11-सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस व सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थायी समाधान बताएं?

12-मॉडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पौंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है? आरए फैक्टर पॉजिटिव को नेगेटिव करने का उपाय क्या है?

13-ऐलोपैथी के पास पार्किसन का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

14-साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, ऐसीडिट का फार्मा इंडस्ट्री के पास स्थायी समाधान क्या है?

15-अनिद्रा, लोगों को नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे तक ही असर करती है, वह भी साइड इफेक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका कोई सॉल्यूशन?

16-स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैपी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाए। फार्मा इंडस्ट्री इसकी कोई दवा बताएं?

17-इन्फर्टिलिट में बिना कृत्रिम साधनों, जो बहुत पेनफुल होती है, ऐलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बताएं जिससे समस्या का समाधान हो जाए। जिससे बिना टेस्ट ट्यूब बेबी, आईवीएफ के नैचुरल तरीके से संतान हो जाए और व्यक्ति लाखों रुपये की लूट से बच जाए।

18-फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रॉसेस को रिवर्स करने वाली को निर्दोष दवा बताएं।

19-ऐलोपैथ में बिना साइड इफेक्ट के हीमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बताए।

20-आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली ऐलोपैथ में कोई दवा बताएं।

21-आदमी के सारे ड्रग्स अडिक्शन, नशा छूट जाए, ऐसी कोई ऐलोपैथी में दवा बताएं।

22-ऐलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा हो तो बताएं।

23-फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पेशेंट को बिना ऑक्सिजन सिलिंडर ऑक्सिजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं।

24-पायरिया होने पर जिससे कि दांत हिलना बंद हो जाए, मसूड़े मजबूत हो जाए ऐसी कोई निर्दोष दवाई बताएं?

25-ऐलोपैथ सर्वशक्तिमान और सर्वगुण संपन्न है तो फिर ऐलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार नहीं होने चाहिए।

अब बाबा जो नही पूछ पाए वो अब जनता पूछ रही है IMA को और सरकार को भी कि…

  1. एलोपैथी की दवाई में MRP की जगह प्रोडक्शन कॉस्ट बता दे तो बड़ी बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनीया कितनी लूंट मचा रही है वो जनता को समज आएगा
  2. एक ही दवाई की बीस कंपनी के अलग दाम क्यों है?
  3. डॉक्टरों को यूरोप की टूर कंपनी वाले क्यों देते हैं ?डॉक्टरो के घर के AC, TV, Fridge और बहोत सारी बाते pharma कंपनीयो की देन क्यों होती है..?
  4. जेनरिक दवाइयों को सरकार को क्यों लाना पड़ा है?
  5. कुछ मेडिकल स्टोर्स 20 से 30 % डिस्काउंट क्यों देते हैं? इतना डिस्काउंट है तो कमाई कितनी है?
  6. हॉस्पिटल्स के कमरे का किराया 3 हजार से 60 हजार एक दिन का क्यों है? भारत की 5 स्टार 7 स्टार होटल से भी इन हॉस्पिटल्स का भाडा ज्यादा क्यों है?
  7. मेडिक्लेम आने के बाद 1996 से मेडिकल ट्रीटमेंट इतनी महेंगी क्यों हुई?
  8. बड़े दवाई के डिस्ट्रीब्यूटर दस बीस करोड़ की प्रॉपर्टी गाजर मूली के जैसे क्यों खरीदते हैं?
  9. जब भी कोई नया हॉस्पिटल तयार होता है तो वहा की pharmacy वाला करोडों में कैसे बिकती है
  10. केंद्र सरकार भी दवाई की ऊपर भाव क्यों नही बांध सकती है?
  11. लूट का लाइसेंस किसने दिया इन फार्मा कंपनियों को?
  12. सभी बातों को साइंस से प्रमाणित किया जाना अच्छी बात है लेकिन विज्ञान में आज जो सही है वो कल गलत हो जाता है ऐसा क्यों है?
  13. दूसरी पारम्परिक दवाईओ को जो आज तक हमारी दादीमाँ और वैध देते आये थे उसको नजरअंदाज करने के लिए ब्रेन वॉश किस ने किया?
  14. दूसरी सब चिकित्सा पद्धतियों को क्यों नजरअंदाज किया गया?
  15. एलोपैथी की उम्र कितनी ? प्राचीन आयुर्वेद कितना पुराना?,
    महर्षि चरक को किसने भुला दिया?
  16. भारत मे मौसम अलग अलग है..उस हिसाब से हमारे खान पान है, सेंकडो मिठाई खाने के बाद हमारे बाप दादा 100 साल निकाल लेते थे।
  17. डायबिटीज में सुगर की मात्रा हर चार-पाच साल में नीचे लाने का पाप किसका है? याने जो 4 साल पहले sugar patient नही था, वो अचानक से अब Diabetes का रोगी हो गया
  18. हम गर्मी में खरबूजा कलिंगड लिम्बु पानी गुलकंद खाकर दस बीस साल पहले 40 डिग्री में काम करते थे । हमारी लड़ाई बाबा रामदेव ने शुरू की है और बाबा से तकलीफ IMA को ये है की वो 18000 अठारह हजार करोड़ का टर्न ओवर कर रहे हैं। लाखो छोटे किसानो को रोजी रोटी दी है एलोवेरा तुलसी इत्यादि वनस्पति और जड़ीबूटियों की खेती वाले के लिए रामदेव बाबा बहोत मायने रखते है। ✌🏼✌🏼
    .
    ये “IMA” भी कितनी नादान है जब 🔥
  19. जब 1800 का कॉन्टेक्ट लेंस बाजार में 18000 में बिकने की खबर छपी तब भी IMA नहीं बोली
  20. जब दवा कंपनियों ने मेडिकल स्टोर वालों को खांसी की 100 शीशी पर 200 शीशी का गिफ्ट आफर मिला तब भी IMA नहीं बोली
  21. जब सर्जिकल आइटम 80-85% की छूट पर दुकानदार को दिए तब भी IMA नहीं बोली
  22. जब दवा प्रिंट रेट का मात्र 25-30 % लेकर दुकानों पर बेची और दुकानदार ने प्रिंट रेट से 20% ऊपर कस्टमर से वसूले तब भी IMA नहीं बोली
  23. जब प्रिंट रेट अचानक हर चार महीने में 25%बढ़ी तब भी IMA नहीं बोली.
  24. जब MRI, XRay, HRCT की रेट अचानक दुगुनी,चौगुनी हो गयी तब भी IMA नहीं बोली
  25. जब लेब की रिपोर्ट एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर तक जाते ही खारिज हो जाती है तब भी IMA नहीं बोली
  26. जब एम्बुलेंस ड्राइवर को,डॉक्टर या अन्य स्टाफ को एक मरीज लाते ही 25% कमीशन दिया जाता है तब भी IMA नहीं बोली
  27. जब डॉक्टर के घर के गेट पर कमीशन राशि और गिफ्ट लिए कंपनियों के MR रोज परेड करते है तब भी IMA नहीं बोली
  28. जब एक पर्टिकुलर डॉक्टर की लिखी दवा शहर के एक मात्र पर्टिकुलर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो तब भी IMA नहीं बोली बस बाबा ने आपके करोड़ों ग्राहक को योग से निरोग कर दिया तो आपके हर्निया की शिकायत हो गयी

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें