अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अपराधियों पर इतनी रहमदिली क्यों?*

Share

– सुसंस्कृति परिहार 

ईसा मसीह और महात्मा गांधी के बारे में कहा जाता है कि वे अपराधियों को क्षमा कर देते थे क्योंकि वे नहीं जानते कि वे अपराध कर रहे हैं। हमारा कानून भी कहता है कि अपराधियों को सुधरने का एक अवसर मिलना चाहिए।

तो क्या हमारे पीएम भी ऐसी ही दरियादिली दिखाकर अपने साथ अपराधियों की एक बड़ी फौज रखे हुए हैं।जो गाहे बगाहे अपने षड्यंत्रकारी दिमाग का जब तब उपयोग करते रहते हैं। पीएम को अपराधियों से इतना प्रेम है कि उनका बगलगीर एक तड़ी पार है।

उनकी सरकार को समर्थन देने वाले चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया था। सीआईडी प्रमुख एन संजय ने बताया था कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू को कौशल विकास निगम में धन की कथित हेराफेरी से जुड़े 550 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया ।सीआईडी ने नायडू को मुख्य साजिशकर्ता  बताया था। उनके बेटे लोकेश पर भी एक मामला दर्ज हुआ था।अब वे एक साफ सुथरी छवि के साथ भाजपा सरकार की बैसाखी बने हुए हैं। वे बीच बीच में, लोगों को लगता है सरकार के ख़िलाफ़ जाएंगे ऐसा नहीं होने वाला क्योंकि नायडू अच्छी तरह जानते हैं कि अगर भाजपा को समर्थन ना देने की अभी बात हुई तो वे बेटे सहित जेल में होंगे। हो सकता है जब भाजपा की बुरी फजीहत हो तो वे भाग खड़े हों। लेकिन अभी नहीं।

महाराष्ट्र सरकार को बचाने रांकापा के अजीत पंवार और उनके बेटे को जेल भेजने की मुहिम भी भाजपा ने शुरू की ईडी ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक में करोड़ों का घोटाला निकाल दिया। इस प्रकार अपराधी नायडू और अजीत पंवार ने बेटों  सहित सरेंडर  कर दिया और वे मोदी की गोद में बैठ गए। दोनों सरकारें चल रही है।

बंगाल में भाजपा को प्रविष्ट कराने चिटफंड के अपराधी को साथियों सहित प्रवेश कराया।2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुकुल रॉय और हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सीबीआई की जांच शुरू हुई। रॉय से 30 जनवरी 2015 को पूछताछ की गई। शारदा चिट-फंड घोटाले में मुकुल रॉय पर कंपनी के चेयरमैन सुदीप्त सेन के साथ मिलीभगत का आरोप था। वे भाजपा का दामन थाम लिये। सब चंगा सी।मामला ठंडे बस्ते में।

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा का नाम पीपीई किट की आपूर्ति से जुड़े एक कथित घोटाले से जोड़ने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।दरअसल कोविड-19 महामारी के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुयान सरमा की कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज ने असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम को पीपीई किट की आपूर्ति की थी। उस दौरान हिमंत बिस्व सरमा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। भाजपा की कृपा से वे फिर मुख्यमंत्री बन गए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बनी बनाई सरकार से ज्योतिरादित्य सिंधिया साथियों सहित भाजपा में चले गए। सिंधिया मुख्यमंत्री ना बनाए जाने नाराज़ थे। भाजपा ने आज तक उन्हें अपने मंत्रीमंडल में रखा ज़रुर है पर वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।उनका गुमान  टूट गया है। एक सरकार गिराने वाले अपराधी को भाजपा ने संरक्षण दिया।
  • ऐसे अनेकों उदाहरण है जिन्हें ईडी , सीबीआई आईटी ने पकड़ा लूटा और भाजपा का सदस्य बनाया।कहने का आशय स्पष्ट है कि भाजपा अपराधियों को क्षमादान करने में अव्वल है। लेकिन आगे ये सुरक्षित रह पाते या नहीं।
  • ताज़ा खबर के मुताबिक अब पंजाब बैंक से 1300 करोड़ की लूट कर ब्रिटेन भागने वाला लुटेरा अपराधी नीरव मोदी भारत आने वाला है वह भी सशर्त।उसकी मांग है कि उसे ईडी परेशान नहीं करेगी ना ही उस पर ये केस चले। इसके लिए सरकार रज़ामंद हो गई है।यह बात ब्रिटिश सरकार ने अपराधी तक पहुंचा दी।शीध्र ही मेहमानों की तरह नीरव मोदी भारत आएगा। लेकिन कुछ पुराने केस उस पर चलेंगे।उसको इज्जत बख़्शते हुए उसे मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल के वीवीआईपी कमरों में रखा जाएगा।भला ऐसे देशद्रोही लुटेरे के साथ ऐसा रहम मोदी सरकार के अलावा और कोई कर सकता है क्या। संभावना है मोदीजी ने इसके एवज में पार्टी फंड में बड़ी राशि के बदले या भाजपा ज्वाइन कराने के लिए राहत दी हो। अमीर आदमी है काम का है।  भाजपा की रहमदिली के पीछे कोई ना कोई रहस्य ज़रुर होता है।
  • विदित हो,17वीं लोकसभा के 542 सांसदों में से 233 यानि 43 फीसदी सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। कुल 159 यानि सांसदों के खिलाफ हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर मामले लंबित है। भाजपा के 303 में से 116 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे है सबसे ज्यादा आपराधिक मामले 16 अश्विनी चौबे,14 बंगाल हुग्ली के सांसद लाकेट चौधरी पर , हमीरपुर  सांसद  अनुराग ठाकुर पर 13 मामले दर्ज हैं। दिल्ली दंगे में अनुराग ठाकुर के सहयोग को देखते और गोली मारो….जैसे अपशब्द बोलने वाले आज केन्द्रीय मंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे हैं।
  • कुल मिलाकर, भारत सरकार अपराधियों की सरपरस्ती में जितने भी तरह के अपराध हो सकते हैं ,कर रही है।उसके बिना वह रह नहीं सकती। सत्ता से बाहर हो जाएगी। इसलिए अपराध दर अपराध सतत करती जा रही है।वह न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका और संविधान को भी अपने अनुरुप करने की भी अपराधी है।यानि कि यह कहा जा सकता है आज गुनहगारों की चांदी है और ईमानदारों की बर्बादी सुनिश्चित है। तनिक सोचिए ये देश महात्मा गांधी का देश है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें