अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*थाईलैंड में भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बना ब्लैकमेल किए जाने के बाद महिला गिरफ़्तार*

Share

थाईलैंड पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है. आरोप है कि उसने भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उन कृत्यों की तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल कर पैसों की उगाही की.

पुलिस के अनुसार, इस महिला को “मिस गोल्फ” के नाम से जाना जा रहा है, और उसने कम से कम नौ भिक्षुओं के साथ संबंध बनाए.

पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग से उसने पिछले तीन सालों में लगभग 385 मिलियन बाट की उगाही की. जांचकर्ताओं ने जब उसके घर की तलाशी ली तो उन्हें 80,000 से अधिक तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनका उपयोग वह भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने के लिए करती थी.

पुलिस ने बताया कि यह मामला पहली बार जून के मध्य में उनके संज्ञान में आया, जब उन्हें पता चला कि बैंकॉक में एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद एक प्रमुख भिक्षु अचानक गृहस्थ बन गए.

पुलिस के अनुसार, मिस गोल्फ ने मई 2024 में उस भिक्षु के साथ “संबंध बनाए” थे. बाद में महिला ने दावा किया कि वह उसके बच्चे की मां है और चाइल्ड सपोर्ट के लिए सात मिलियन बाट से अधिक की रकम की मांग की.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें