अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भोपाल-नागपुर हाईवे पर 16 घंटे से जाम; ग्वालियर में महिला की सिर कुचलकर हत्या

Share

भोपाल-नागपुर हाईवे पर शनिवार रात 8 बजे से जाम लगा है। शनिवार शाम 5 बजे बरखेड़ा चौकी से लगभग डेढ़ किलोमोटर आगे एक ट्रॉला खराब हो गया था, जिससे जाम की स्थिति बनी। बरखेड़ा पुलिस रातभर वाहनों को निकालने में लगी रही। पुलिस चौकी के पास ही दोपहर करीब 1 बजे दो ट्रक भिड़ गए। हादसे के बाद फिर से जाम लगने लगा है।

भोपाल-नागपुर हाईवे पर कल रात से करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

भोपाल-नागपुर हाईवे पर कल रात से करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

ग्वालियर में महिला की सिर कुचलकर हत्या

ग्वालियर के माधौगंज आंग्रे साहब के पास रविवार सुबह निर्वस्त्र हालत में महिला का शव मिला। सिर और मुंह कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। घटना देर रात की है, सुबह जब लोग मैदान से गुजरे तो उन्हें घटना का पता लगा। महिला के शरीर पर कपड़े नही थे, लेकिन वो गहने पहने हुए थी। पास में ही एक लेडीज पर्स भी पड़ा था, जिसमें दो आधार कार्ड मिले। जिसमें से एक पर माया नाम लिखा है। माना जा रहा है कि यह आधार कार्ड इसी महिला का हो सकता है, लेकिन मुंह कुचला होने के कारण उसे पहचाना नहीं जा रहा है। पर्स से एक अन्य युवक का आधार भी मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ग्वालियर में महिला का सिर कुचला हुआ शव मिला।

ग्वालियर में महिला का सिर कुचला हुआ शव मिला।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें