अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्त्री पुरुष से प्रेम करती है, पुरुष उसके ज़िस्म से

Share

डॉ. ज्योति

 शादी के शुरुआती दौर मेँ पुरुष लोग अपनी पत्नि से कहते हैं :
हाय मेरी जान मेरी जान कितनी सुन्दर है. भगवान ने लगता है तुम्हे बड़ी फुर्सत से बनाया है!

एक साल बाद :
यह क्या हुलिया बना रखा है. कभी अपनी शकल आईने में देख लिया करो. तुमसे लाख अच्छी तो काम वाली बाई लगती है!

बच्चा होने के बाद :
कितना मोटी हो गई हो. अपने आप को देखा है? पूरी भैंस हो गई हो. अब तो तुम्हें अपने साथ ले जाने में भी शर्म आती है!

पेट तो आपका भी निकल आया होगा. बाल तो आपके भी सफेद हो गए होंगे या झड़ गए होंगे। पर क्या कभी आपकी पत्नी ने आपके अंदर कमी निकली आपको कभी मोटा, भैंसा गुस्से में भी कहा है?
नहीं कहा होगा क्योंकि वह आपसे प्रेम करती है आपके शरीर से नहीं. आपको आपकी पत्नी से ज्यादा उसका शरीर प्रिये है.
इसलिए शादी के अरम्भिक दौर में अप्सरा नजर आने वाली पत्नी बच्चा हो जाने के बाद आपको भैंस नजर आने लगती है.
आपके वंश को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिता का घर छोड़कर आपके बच्चों को आपका नाम देना : इससे बड़ी कुर्बानी और क्या दे औरत?
कभी आपने अंतरात्मा से उसकी खुशी को तलाशने की कोशिश की?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें