अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महिला दिवस:ये हैं भारत में अलग-अलग फील्ड में परचम फहराने वालीं पहली महिला

Share

अनुज श्रीवास्तव

आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। ऐसे में आज इस मौके पर हम देश की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर ऐसी ऊंचाइयों को छू लिया है। जिसके कारण उनका नाम और काम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। दरअसल आज हम आपको डॉक्टर से लेकर इंजीनियर तक बनने वाली देश की पहली महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं…

नई दिल्ली: नारी ही वो शक्ति है जो दुनिया को बदल सकती है… देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिया गांधी की ये लाइन आज के दौर में सच होती दिख रही है। आज के दौर में कंधे से कंधा मिलाकर हर सेक्टर में महिलाओं ने वो उपलब्धियां पा ली हैं जिनकी वो शुरुवात से हकदार रही हैं। आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आपको देश के उन महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सभी बेड़ियों को तोड़ते हुए कुछ करने की ठानी और देश का नाम रोशन कर दिया। जिसके कारण आज पूरा देश उन पर गर्व करता है।

कौन थी देश की पहली महिला लोको पायलट

कौन थी देश की पहली महिला लोको पायलट

देश की महिलाएं आज हर उस क्षेत्र में नए- नए मुकाम हासिल कर रही हैं जिनके कभी वो सपने देखती थीं। आज हम आपको देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर के बारे में बताने वाले हैं। वो कोई और नहीं बल्कि सुरेखा यादव थीं। सुरेखा यादव ने 1989 में पहली बार ट्रेन चलाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। लोको पायलट बनने के बाद सुरेखा ने सभी महिलाओं के सामने एक उदाहरण पेश किया था कि महिलाएं किसी से कम नहीं है और वो हर सेक्टर में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती हैं। बता दें कि सुरेखा पहली महिला लोको पायलट होने के साथ ही वंदे भारत ट्रेन को चलाने वाली भी पहली महिला बन गई हैं।

देश की पहली महिला ऑटो ड्राइवर

देश की पहली महिला ऑटो ड्राइवर

पहली महिला पीएम , पहली महिला सीएम यहां तक की पहली महिला शिक्षिका के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की पहली महिला ऑटो ड्राइवर कौन हैं ? नहीं ना आज हम आपको बताते हैं देश की पहली महिला ऑटो ड्राइवर शीला दावरे हैं। शीला दावरे पुणे में रहती हैं और वो महज 18 साल की उम्र से ऑटो चला रही हैं। शीला दावरे ने मैटाडोर, स्कूल बस तक को चलाया है। हालांकि अब उनकी खुद की ट्रैवल कंपनी है। बता दें कि शीला दावरे के नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड भी है।

कौन थी देश की पहली महिला डॉक्टर

कौन थी देश की पहली महिला डॉक्टर

19वीं सदी जब नारी की शिक्षा पर जोर दिया गया तो हमारे देश को पहली महिला डॉक्टर मिली और वो आनंदी गोपाल जोशी थीं। आनंदी गोपाल जोशी उस उम्र में डॉक्टर बनी थी जब महिलाओं को उच्च शिक्षा पाना काफी मुश्किल था। हालांकि देश ने अपनी पहली महिला डॉक्टर को 21 साल की उम्र में अलविदा कहना पड़ा था। बता दें कि आनंदी गोपाल जोशी ने अपने बचपन से ही बहुत कुछ झेला था। उनकी 9 साल की उम्र में 20 साल बड़े विधुर से शादी कर दी गई थी।

आइए जानते हैं देश की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जो भारत के इतिहास के पन्नों में ‘फर्स्ट लेडी’ बन गईं

भारत में पहली महिलाएं:

नामवर्षक्षेत्र
आनंदी गोपाल जोशी1887भारत की पहली महिला डॉक्टर
सावित्रीबाई फुले1848भारत की पहली महिला शिक्षिका
किरण बेदी1972भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी
शीला डावरे1988पहली महिला ऑटोरिक्शा चालक
सरला ठकराल1936भारत में पहली महिला पायलट
सुरेखा यादव1988भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह2017भारत में पहली महिला राफेल पायलट
कल्पना चावला2003भारत में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री
इंदिरा गांधी1966- 1977भारत में पहली महिला प्रधानमंत्री
ललिता अय्यलासोमयजुला1919- 1979भारत की पहली महिला इंजीनियर
कॉर्नेलिया सोराबजी1894भारत की पहली महिला वकील
प्रतिभा पाटिल2007 – 2012भारत में पहली महिला राष्ट्रपति
सुचेता कृपलानी1963भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री
दुर्गाबाई कामत1914भारत की पहली महिला अभिनेत्री
कॉर्नेलिया सोराबजी1866- 1954भारत में पहली महिला बैरिस्टर
अवनी चतुर्वेदी2016भारत में पहली महिला लड़ाकू पायलट
तंजावुर संथनकृष्ण कनक1932- 2018भारत में पहली महिला न्यूरोसर्जन
सरोजिनी नायडू1947- 1949भारत में पहली महिला राज्यपाल
कमला सोहोनी1912- 1988भारत की पहली महिला वैज्ञानिक
चोनिरा बेलियप्पा मुथम्मा1949भारत में पहली महिला IFS अधिकारी
सावित्रीबाई फुले1831- 1897भारत की पहली शिक्षित महिला
निर्मला सीतारमण2017भारत में पहली महिला रक्षा मंत्री
कल्पना सरोज2001भारत में पहली महिला उद्यमी
विमल सूद1922- 2021भारत में पहली महिला दंत चिकित्सक
एनी बेसेंट1917भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष
राजकुमारी अमृता कौर1947पहली महिला केंद्रीय मंत्री
रजिया सुल्तान1236 से 1240भारत की पहली महिला शासक (दिल्ली के सिंहासन पर)
नीरजा भनोट1987अशोक चक्र पाने वाली पहली महिला
मदर टेरेसा1979नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला
बछेंद्रीपाल1984माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला
सुश्री रीता फारिया1966मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय
अरुणिमा सिन्हामाउंट विन्सन अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला दिव्यांग
गीता गोपीनाथअंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री का पद-भार संभालने वाली प्रथम महिला
विनेश फोगाटलॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स अवॉडर्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला
सुमन कुमारीपाकिस्तान में दीवानी न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला
मनिका बत्रानवीनतम टेबल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
मिताली राज200 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर
पी.वी.भारतीकॉरपोरेशन बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का  पद संभालने वाली पहली महिला
हिना जायसवालपहली महिला फ्लाइट इंजीनियर
चीन की लियू होंग50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा को चार घंटे से कम समय में पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला
स्वाति शिंगडे2018-19 के लिए डीडी महिला किसान अवार्ड्स का पहला पुरस्कार जीता है।
जुजाना कैप्यूटोवास्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।
नजमा अख्तरजामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला प्रधान
गोमती मारीमुथु23 वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
क्लेयर पोलोसेकपुरुषों के एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मे अंपायर बनने वाली पहली महिला
अकाने यामागुचीवुहान में एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली जापानी
एम जयश्री व्यासबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक
जी एस लक्ष्मीअंतरराष्‍ट्रीय पैनल में चुने जाने वाली आईसीसी की पहली महिला मैच रेफरी
भावना कंठपहली महिला फाइटर पायलट
नाहिदा मंज़ूरमाउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली कश्मीरी महिला
मोहना सिंहहॉक जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट
योहाना कोंटाफ्रेंच ओपन सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनीं
ज़ुजाना कैपुटोवास्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति
उर्सुला वॉन डेर लेयनयूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष
शालिजा धामीभारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी
 पुष्पा कोहलीपाकिस्तान के सिंध प्रांत में पहली हिंदू महिला पुलिस अधिकारी
अनुप्रिया मधुमिता लाकरापहली आदिवासी महिला वाणिज्यिक पायलट
रूपा गुरुनाथ (तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन)भारत की स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें