अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वीमेन्स-वर्ल्ड : नार्मल नहीं है व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज

Share

      नेहा, नई दिल्ली 

 वेजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से नॉर्मल है। यह आपकी वेजाइना को ल्यूब्रिकेट करता है, और हानिकारक बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं से योनि को प्रोटेक्ट करता है। लेकिन~

अगर यह स्वेत प्रदर है तो योनि संक्रमण और अन्य परेशानियों का संकेतक है। अधिक डिस्चार्ज होना, नियमित डियाचार्ज की रंगत और टेक्सचर में बदलाव आना, डिस्चार्ज में हार्ड स्मेल आना आदि वेजाइनल हेल्थ लिए नकारात्मक संकेत होते हैं।

      कई बार वेजाइना से सफेद रंग यानी की व्हाइट डिस्चार्ज होता है, और हम समझ नहीं पाते की ये नॉर्मल है या नहीं। क्या आपको व्हाइट डिस्चार्ज से जुड़ी जानकारी है? यदि नहीं! तो आइए मैं बताती हूँ।

*नॉर्मल व्हाइट डिस्चार्ज की कंडीशंस :*

     ल्यूकोरिया, व्हाइट डिस्चार्ज का दूसरा नाम है, ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान इसका अनुभव करती हैं। इसका मतलब है कि योनि स्वयं सफाई कर रही है। जो एक हेल्दी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन का संकेत है।

     मासिक चक्र के दौरान, सामान्य व्हाइट डिस्चार्ज में मध्यम गंध हो सकती है और यह पतला, दूधिया या मलाईदार हो सकता है। यह आमतौर पर यौन उत्तेजना, ओव्यूलेशन या गर्भावस्था के दौरान अधिक स्पष्ट हो जाता है।

*व्हाइट डिस्चार्ज की डेंजरस सेचुएशन :*

कई स्थितियां ऐसी हैं जब व्हाइट डिस्चार्ज संक्रमण या किसी अन्य चिकित्सा समस्या का संकेतक होता है। ऐसे में इन स्थितियों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

    ~डिस्चार्ज के साथ तेज गंध ~खुजली, जलन 

~ रंग में परिवर्तन (पीला, हरा या ग्रे) 

        ये लक्षण यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यौन संचारित संक्रमण (STI) जैसी स्थितियों से उत्पन्न होते हैं। यदि स्राव के प्रकार या संबंधित लक्षणों के बारे में कोई चिंता है, तो सही निदान और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करना ही विकल्प है।

नॉर्मल वेजाइनल डिस्चार्ज पतला, साफ, सफेद या थोड़ा पीला रंग का होता है। आमतौर पर महिलाओं में डिस्चार्ज पीरियड्स से 2 सप्ताह पहले बढ़ जाता है। कुछ जन्म नियंत्रण विधियों के साथ बदल सकता है या बढ़ सकता है। नॉर्मल डिस्चार्ज में कोई बुरी गंध नहीं होती। खुजली या जलन पैदा नहीं करता।

     सामान्य योनि डिस्चार्ज एक तरल (बलगम) और बैक्टीरिया से बना होता है। बलगम योनि को साफ करने में मदद करता है। बलगम में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। अच्छे बैक्टीरिया सब कुछ संतुलित रखते हैं। इनमें थोड़े मात्रा में यीस्ट भी मौजूद हो सकता है।

    बैक्टीरिया यीस्ट को अनियंत्रित रूप से बढ़ने से रोकते हैं। जब एक तरह का बैक्टीरिया बहुत अधिक बढ़ता है, तो आपको संक्रमण हो सकता है।

      सेक्स के बाद आपको डिस्चार्ज से कस्तूरी जैसी गंध महसूस हो सकती है। अगर गंध एक दिन से अधिक समय तक रहती है, तो हो सकता है आपको किसी प्रकार का संक्रमण है।

हमेशा वेजाइनल डिस्चार्ज में होने वाले बदलाव संक्रमण नहीं होते, अन्य इंटरनल प्रॉब्लम्स के संकेत हो सकते हैं। 

    अगर आपको इनमें से कोई भी अन्य लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से मिलना चाहिए :

~योनि में खुजली या जलन के साथ गाढ़ा व्हाइट डिस्चार्ज होना।

~सामान्य डिस्चार्ज में बदलाव महसूस होना।

~एक दिन से ज़्यादा समय तक रहने वाली दुर्गंध।

~डिस्चार्ज की रंगत में बदलाव, जैसे हरा, अधिक पीला या लाल।

~पनीर जैसा गाढ़ा डिस्चार्ज।

      इसके अलावा यदि आपको सेक्स के दौरान अधिक दर्द का अनुभव हो रहा है या पेशाब करते हुए दर्द हो रहा है, आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द या कोमलता महसूस ही रही है, या आपके प्यूबिक रीजन में छाले, गांठ या घाव हैं, यह सभी गंभीर संक्रमण के संकेत हैं। इन्हे भूलकर भी नजरअंदाज न करें और जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से मिलकर इस पर सलाह लें। निःशुल्क ट्रीटमेंट आप हमसे ले सकती  हैं.

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें