अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वाय-वन कपास को रिकॉर्ड तोड़ कीमत मिली….खरगोन मंडी में पहली बार 13 हजार 501 रुपए प्रति क्विंटल बिका कपास

Share

खरगोन

खरगोन में कपास मंडी में वाय-वन कपास को रिकॉर्ड तोड़ कीमत मिली है। सावलाखेड़ी के रहने वाले किसान जाम सिंह नंदराम को सबसे उच्चतम 13501 प्रति क्विंटल भाव मिला तो वह खुशी से झूम उठा।

खरगोन जिला मुख्यालय पर उच्च क्वाॅलिटी का कपास वाय वन को अब तक का जबरदस्त भाव मिला। खरगोन ही नहीं निमाड़ मालवा इतिहास में पहली बार सफेद सोने की खान कहे जाने वाले खरगोन में 13 हजार के पार हुआ भाव। बुधवार को कपास मंडी में 465 वाहन और 144 बैलगाड़ी कपास की आवक हुई नीलामी के बात शाम करीब 5 बजे बाद सावला खेड़ी निवासी किसान जाम सिंह पिता नंदराम के कपास की उच्चतम बोली व्यापारी मुकेश महाजन ने 13 हजार 501 रुपए प्रति क्विंटल लगाई।

उल्लेखनीय है साल के पहले दिन खरगोन के कपास को रिकॉर्ड भाव मिला था इस दिन 10 हजार प्रति क्विंटल किसान का कपास खरीदा गया था। 18 दिन बाद खरगोन कपास मंडी में फिर इतिहास रचा है। मंडी प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया उच्चतम गुणवत्ता वाले वाय-वन कपास को आज रिकॉर्ड भाव मिला है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें