यशवंत क्लब, फर्म एंड रजिस्ट्रार और आबकारी अधिकारियों की शिकायत लोकायुक्त, EOW को ,यशवंत क्लब में अनियमितताओं को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग
यशवंत क्लब में अनियमितताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यशवंत क्लब के अध्यक्ष, सचिव और पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत की गई है, जिसे मध्यप्रदेश के डीजीपी, पुलिस कमिश्नर इंदौर, प्रमुख सचिव म.प्र., और जिला कलेक्टर इंदौर के समक्ष पेश किया गया है।:
इंदौरयशवंत क्लब में अनियमितताओं के संदर्भ में विभिन्न तथ्यात्मक सबूतों सहित आर्थिक अपराध ब्यूरो,माननीय लोकायुक्त भोपाल को विभिन्न बिंदुओं के आधार पर प्रकरण दर्ज करने के लिए शिकायत की गई हैं।
म.प्र.कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने बताया की पिछले 20 साल से ज़्यादा समय से घोर अनियमिताओं एंव जातिवाद सहित नस्लवाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सरकार से मॉंग की गई हैं की तत्काल संबंधितों के खिलाफ नामजद एफ़आइआर दर्ज करके समस्त रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क, बैंक अकाउंट सहित फर्जी शैल कंपनियों के माध्यम से सदस्यता के रिकॉर्ड को जप्त करना चाहिए।

संभावना हैं की एक दो दिन में सुनियोजित षड्यंत्र रचकर पुराना रिकॉर्ड जलाने या नष्ट करने की प्रबल संभावना हैं।इसलिए सरकार को तत्काल यशवंत क्लब सीज करके समस्त दस्तावेज जॉंच हेतु जप्त करना चाहिए।
शासकीय भूमि पर मात्र 6/- वार्षिक लीज पर प्राप्त तथाकथित कुलीनों ने करोड़ों का खेल खेला हैं।
प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव ने स्पष्ट किया हैं की यशवंत क्लब के सम्मानित सदस्यों एंव ज़िम्मेदार पदाधिकारियों से किसी भी तरह की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं हैं।
किसी सदस्य या पदाधिकारी का नाम भी मेरे द्वारा नहीं लिया गया हैं।तब भला मानहानि कैसे हो सकती हैं।
यशवंत क्लब के सदस्यों के सम्मानित सदस्यों सम्मान के साथ हमारी ज़िम्मेदारी हैं की बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान का सम्मान हो।
मेरे बारे में यशवंत क्लब के कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी लोग व्यक्तिगत टिप्पणी करके मुझे इसलिए अपमानित कर रहें हैं की मैंने सवाल पूछे हैं।
सवालों का जवाब देने की जगह कुलीन लोग मुझे दो कौड़ी का बोलने के साथ सड़क छाप बोल रहें हैं।मैं स्वीकार करता हूँ की मैं ओबीसी के दबे कुचले वर्ग से आता हूँ लेकिन भगवान श्री कृष्ण के वंशज के रूप में यादव अहीर होने का मुझे गर्व हैं।
मैं किसी की मानहानि इसलिए नहीं कर सकता हूँ क्योंकि यादवों के संस्कारों में सम्मान बढ़ाना और अधिकारों के लिए लड़ना ही जन्म से सिखाया जाता हैं।
मेरा निवेदन हैं की यशवंत क्लब के ज़िम्मेदार तथाकथित बुद्धिजीवी मेरे सवालों के तथ्यात्मक जवाब लिखित रूप से देगें तो में उनका स्वागत वंदन करने के साथ चरणवंदना भी करूँगा।मानहानि के फ़र्ज़ी आरोप लगाकर मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश न करें।मैं एक बार नहीं एक हज़ार बार माफ़ी माफी माँगता हूँ लेकिन मेरे सवालों के जवाब तो देना ही पडेगें।
अगर यशवंत क्लब के ज़िम्मेदार लोग मेरे सवालों का जवाब नहीं दिये तो सामने खड़ा होकर संविधान की रक्षा के लिए लगातार सवाल करूँगा।
मेरी खुली चुनौती हैं की प्रेस क्लब या स्टेट प्रेस क्लब के खुले मंच पर जनता के बीच मेरे सवालों का जवाब में बहस कर लें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
ईमानदार हैं तो चुनौती स्वीकार करें
लेकिन संविधान के विपरीत सवालों के जवाब नहीं देगें तो निश्चित ही संविधान में प्राप्त अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव आपके सामने चट्टान की तरह खड़ा नज़र आऊंगा।यशवंत क्लब सचिव और पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि नोटिस, कांग्रेस नेता ने 10-10 करोड़ हर्जाना मांगा
: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने संजय गोरानी और परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी द्वारा मानहानि करने के खिलाफ दस -दस करोड़ के हर्जाने का दावा ठोकने के लिए नोटिस जारी किया।
यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और यशवंत क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने मानहानि नोटिस जारी किया है। राकेश सिंह ने कहा कि दोनों ने शालीनता की सारी हदें पार करते हुए कुलीनों के संस्कारों की धज्जियां उड़ाते हुए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया। राकेश सिंह यादव ने शासकीय लीज की भूमि पर बने यशवंत क्लब की अनियमिताओं के संदर्भ में सवाल पूछा था जिस पर दोनों ने जवाब नहीं दिया और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। Trending Videos
यह कहा था संजय और परमजीत ने
यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी ने पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव के संदर्भ में बयान जारी करके कहा की यादव खुद की हैसियत देखें। इंदौर शहर के दस लोग भी नहीं पहचानते, कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता भी साथ नहीं हैं। सस्ती लोकप्रियता और घटिया राजनीति करते हैं। घटिया और ओछी सोच है।विज्ञापन
समर्थकों में नाराजगी
पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि उन दोनों के इस कृत्य से छवि को नुकसान हुआ और उनके समर्थकों में रोष है। यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर ही मेरे 45 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस पर मेरे समर्थक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इन बातों को षड्यंत्र पूर्वक अखबारों में एक तरफा प्रकाशित किया गया और मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया गया।
15 दिन में माफी मांगने को कहा
इस संपूर्ण घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और यशवंत क्लब के पूर्व अध्यक्ष परमजीत छाबड़ा उर्फ पम्मी पर दस – दस करोड़ की मानहानि करने का नोटिस जारी किया है। इसके साथ 15 दिन का समय समस्त अखबारों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से माफी मांगने के लिए दिया है। यादव ने कहा कि अगर 15 दिन में माफी नहीं मांगी गई तो न्यायालय में संविधान की धाराओं के अंतर्गत मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया जाएगा।
यादव ने कहा था यशवंत क्लब सरकारी कलाली का अहाता बन गया है
कांग्रेस नेता यादव ने कहा था कि इंदौर का यशवंत क्लब अब शराबी, जुआरियों, सटोरियों सहित भूमाफिया की शरणस्थली बन गया है। किसी जमाने में कुलीनों का यशवंत क्लब आज सरकारी कलाली का अहाता बन गया है। यादव ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को लेटर लिखा जिसके साथ यशवंत क्लब की विस्तृत रिपोर्ट भी पहुंचाई। यादव ने मांग की है कि यशवंत क्लब का खेल विभाग के अंतर्गत अधिग्रहण कर फर्म एवं सोसाइटी से रजिस्ट्रेशन समाप्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव के अनुसार यशवंत क्लब में मौजूद क्रिकेट ग्राउंड को आईडीसीए को सौंपा जाना चाहिए। वर्तमान में आईडीसीए के पास क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने के लिए खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में इंदौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य चौपट हो रहा है। यशवंत क्लब में मौजूद टेनिस, स्क्वैश, बॉस्केट बॉल, बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं का उपयोग शराबी, भूमाफिया अपने मनोरंजन के लिए करते हैं।





