अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आप भी तो इनकी ही पैदाईश हैं मी लॉर्ड !

Share

सुब्रतो चटर्जी

चौपाया बनने के दिन हैं
पूंछ उठा कर मादा गिनने के दिन गए
अच्छा है कि मादा के अपमान से बाहर निकल कर
अपने पशु बन जाने की प्रक्रिया पर रश्क करो

अब तो तुम्हारे चेहरे पर
थूकने का भी जी नहीं चाहता है मी लॉर्ड

भला जानवरों पर भी कोई थूकता है क्या

डार्विन को पाठ्यक्रम से हटाने के पीछे की असली वजह
आपके फ़ैसलों में दिख रहा है मी लॉर्ड

आपको देखने के बाद भी कोई कैसे यक़ीन करे
विकासवाद के सिद्धांत पर

यह एक देश है
जहां समय का पहिया
लगातार पीछे घूम रहा है

इस भिखारियों के महा स्वर्ग में
मेरे हलक से अब पानी नहीं उतरता है

फिर भी
मुझे हमदर्दी हरेक उस मादा सुअर से है
जो जनतीं हैं असंख्य बच्चे
मुंबई लोकल के हरेक स्टेशन पर

और फिर से गर्भ धारण कर
आगे बढ़ जाती है दो मिनट में

आप भी तो इनकी ही पैदाईश हैं मी लॉर्ड !

  • सुब्रतो चटर्जी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें