डॉ. प्रिया
_हार्ट अटैक का मूल कारण है कोलेस्ट्रॉल. एक ऐसा गंदा पदार्थ है, जो ब्लड वेसेल्स को ब्लॉक करके आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक की तरफ धकेलता है। इसे कम करने के लिए यहां हम कुछ सस्ते घरेलू उपाय बता रहें हैं जो 100% असरदार हैं._
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol Level) की वजह से आपके दिल का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। खून में जमा यह गंदा पदार्थ हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़े रोगों का जोखिम तेजी से बढ़ाता है। खाने-पीने की खराब आदतों, सुस्त जीवनशैली और एक्सरसाइज की कमी के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।
यह मोम की तरह चिपचिपा पदार्थ होता है, फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से जो खून की नसों में इकठ्ठा होता रहता है। इसकी वजह से खून की नसों में ब्लॉकेज आ सकती है और ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है, जिससे कई बीमारियां होने ने खतरा बढ़ जाता है।
आपको फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है ताकि इसे पिघलाकर बाहर निकाला जा सके।
*शहद :*
शहद रक्त वाहिकाओं की परत में खराब कोलेस्ट्रॉल को जाने से रोकता है।
इसके लिए आप 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस और कुछ बूंदें सेब के सिरके की मिलाकर पिएं।
*लहसुन :*
लहसुन में सल्फर पाया जाता है। यह ऐसा पोषक तत्व है, जो जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसके लिए घरेलू उपाय यह है कि आप लहसुन की 6-8 कलियों को पीसकर 50 मिली दूध और 200 मिली पानी में उबालकर लें।
*हल्दी :*
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो धमनियों की दीवारों पर जमने वाले प्लेक को कम करती है और नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को तोड़कर बाहर निकालती है।
इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में हल्दी डालकर पी सकते हैं।
*मेथी के बीज :*
मेथी के बीज पोटेशियम, आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो शरीर को कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं।
इसके लिए एक चम्मच मेथी पाउडर को गर्म पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें।
*धनिया के बीज :*
धनिया अपने हाइपोग्लाइकेमिक प्रभाव के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। धनिया के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए भी प्रभावी हैं और ब्लड शुगर कम करने का काम करते हैं।
इसके लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच हल्दी डालकर उबालें। दूध, चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर दिन में 2 बार पिएं।
*सेब और चुकंदर :*
सेब पेक्टिन से भरपूर होते हैं और इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और यहां तक कि आपके फेफड़ों और हृदय को भी हेल्दी रखते हैं। इसके लिए रोजाना एक सेब खाएं।
चुकंदर में कैरोटेनॉयड्स और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो एलडीएल यानी गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जो ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकती है। इसके लिए आप इसे सलाद में शामिल कर सकते हैं या इसका जूस पी सकते हैं।
*सेब का सिरका :*
सेब का सिरका हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है और कम से कम एक महीने के लिए दिन में 2-3 बार इसका सेवन किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल का तरीका यह है कि एक गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर नियमित रूप से पिएं।
इनके अलावा आप अपने खाने में पालक शामिल कर सकते हैं और दालचीनी शहद के मिश्रण से तैयार चाय को दिन में लगभग दो बार लें।





