अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तस्वीरें देख खा जाएंगे गच्चा,23 साल बाद ‘कहो ना प्यार है’ का बच्चा अमित?

Share

‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक रोशन के छोटे भाई अमित का रोल निभाने वाले बच्चे को अब देखेंगे तो गच्चा खा जाएंगे। 23 साल बाद अभिषेक शर्मा हेंडसम मुंडा बन चुके हैं। जानिए वह क्या करते हैं।

  • ​ऋतिक रोशन के भाई की तस्वीरें देख खा जाएंगे गच्चाऋतिक रोशन के भाई की तस्वीरें देख खा जाएंगे गच्चा
  • साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने ऋतिक रोशन को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने ढेरों अवॉर्ड्स जीते थे, और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज करवाया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। लेकिन क्या आपको ‘कहो ना प्यार है’ में छोटू बच्चा अमित याद है, जिसने ऋतिक के भाई को रोल निभाया था? वह अमित 23 साल बाद कहां और किस हाल में है? उसकी तस्वीरें देखेंगे तो दिमाग चकरा जाएगा। वह रोल अभिषेक शर्मा ने निभाया था।
  • कहो ना प्यार है के चाइल्ड आर्टिस्ट का हाल‘कहो ना प्यार है’ के चाइल्ड आर्टिस्ट का हाल
  • कहो ना प्यार है’ में अभिषेक शर्मा ने ऋतिक रोशन के छोटे भाई के रोल में खूब चर्चाएं बटोरी थीं। सेट पर वह राकेश रोशन और ऋतिक के साथ खूब मस्ती करते थे। बाद में अभिषेक ने कुछ और फिल्में कीं, पर फिर गायब हो गए।
  • तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होशतस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
  • ​लेकिन अब जो लेटेस्ट तस्वीरें देखेंगे तो उनमें अभिषेक शर्मा को देख गच्चा खा जाएंगे। कोई भी यह नहीं कह सकता है कि यह अभिषेक वही है, जो ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक रोशन का छोटा भाई बना था।
  • अभिषेक को गदर में मिला था रोल, नहीं बनी बातअभिषेक को ‘गदर’ में मिला था रोल, नहीं बनी बात
  • आपको हैरानी होगी कि अभिषेक शर्मा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अमीषा पटेल के साथ ‘कहो ना प्यार है’ में काम किया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर वह सनी देओल के साथ ‘चैंपियन’ में नजर आए। लेकिन बड़े होने पर उन्हें सनी और अमीषा के साथ ‘गदर’ में रोल ऑफर हुआ था। हालांकि बात नहीं बनी।
  • अब टीवी एक्टर है कहो ना प्यार है का चाइल्ड आर्टिस्टअब टीवी एक्टर है ‘कहो ना प्यार है’ का चाइल्ड आर्टिस्ट
  • अभिषेक शर्मा अब टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं। फिलहाल वह टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’, ‘दिल मिल गए’, ‘दिल दियां गल्लां’, ‘हीरो गायब मोड ऑन’ और ‘रम पम पो’ जैसे टीवी शोज किए।
  • ओटीटी पर काम, इन वेब सीरीज में आए नजरओटीटी पर काम, इन वेब सीरीज में आए नजर
  • अभिषेक शर्मा ने ओटीटी की दुनिया में भी किस्मत आजमाई। साल 2019 में वह दो वेब सीरीज ‘माई नेम इज शीला’ और ‘फेसलेस’ में नजर आए थे।
  • करियर में कर दी थी बड़ी गलतीकरियर में कर दी थी बड़ी गलती​
  • अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में उन्होंने चीजों को बहुत ही हल्के में लिया था। लेकिन जब समझ आई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अभिषेक शर्मा अभी टीवी की दुनिया में हैं, पर मौका मिलने पर फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
  • अब हो चुकी है शादीअब हो चुकी है शादी
  • अभिषेक शर्मा की शादी भी हो चुकी है। अगस्त 2022 में उन्होंने एक्ट्रेस कनन शर्मा से शादी कर ली।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें