अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवा कवि लेखक डाँ. राजीव डोगरा की पहली किताब ‘अनकहे जज्बात’ प्रकाशित हुई।

Share

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा गांव जनयानकड़ के रहने वाले युवा कवि लेखक डाँ. राजीव डोगरा की पहली किताब ‘अनकहे जज्बात’ सरोजहंस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है। किताब में हमें उनकी 50 बेहतरीन कविताएं पढ़ने को मिलेंगी। डॉ राजीव डोगरा की कविताएं हमें अक्सर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर प्रकाशित होने वाले विभिन्न समाचार पत्रों में  पढ़ने को मिलती है। उनको उनकी कविताओं के लिए की कई साहित्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं साथ ही उनको बेहतरीन लेखन कार्य के लिए कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय  से डॉक्टरेट की मनाद उपाधियां भी प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में डॉ राजीव डोगरा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ राजीव डोगरा ने डॉ. प्रेम लाल गौतम शिक्षार्थी, प्रो रणजोध सिंह,डॉ. नीरज पखरोलवी

,डॉ.अदिति गुलेरी,सुमन बाला का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी किताब के लिए  प्राक्कथन लिखें तथा विशेष रूप में शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से ही उनकी पहली किताब प्रकाशित हुई। किताब प्रकाशित होने पर उनके माता-पिता हंसराज तथा सरोज कुमारी उनके बड़े भाई अमित डोगरा,गाहलियां विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज गर्ग, अपना कांगड़ा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बधाई दी।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें