अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर मैराथन में हादसा:प्रतिभागी युवक की मौत

Share

इन्दौर । आज रविवार सुबह इन्दौर में आयोजित बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंदौर मैराथन के दौरान एक दुखद घटना में फिनिश लाइन से सिर्फ 100 मीटर पहले एक युवा धावक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से कोलकाता निवासी आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है।

आर्यन ने मैराथन में पंजीकरण कराया था और वह दौड़ में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। घटना उस समय हुई जब वह फिनिश लाइन से केवल 100 मीटर की दूरी पर थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे ट्रैक पर गिर पड़े।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत आर्यन के पीछे ही थे उन्होंने उन्हें सीपीआर दिया तथा अन्य लोगों सहित चिकित्सा दल ने भी प्रारंभिक चिकित्सा सहायता दी लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि इसके बाद भी एम्बुलेंस से आर्यन को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बावजूद परिजन उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी उन्हें मृत ही बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है अधिकारियों के अनुसार, मौत की सही वजह जानने के लिए आगे की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्या यह दिल का दौरा था या कोई अन्य कारण।

आनंद पुरोहित

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें