अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 आज की सुर्खियां:चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर; पंजाब में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा

Share

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचने की दहलीज पर है। दो बार की चैंपियन टीम का सामना रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। 2002 और 2013 में खिताब जीत चुके भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए न्यूजीलैंड की मजबूत चुनौती से पार पाना होगा। न्यूजीलैंड ने अपना एकमात्र खिताब वर्ष 2000 में नैरोबी में भारत को हराकर जीता था। वहीं होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। एक तरफ राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में अपने ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हुए हैं। वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति हुए अपराध में सिर्फ 0.58 फीसदी ही अजनबी थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए हैं। तो दूसरी ओर हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल  भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर आज

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को दुबई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के खिताबी मैच का रिकैप है जिसमें दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। 25 साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी। दोनों टीमों में कई सुपरस्टार खिलाड़ी मौजूद हैं और भारत और न्यूजीलैंड बराबरी पर ही दिख रही हैं। 

प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत 
भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। सिर्फ एक मैच में टीम ने लक्ष्य का बचाव किया और वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उस मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए थे जिससे टीम सफलता हासिल करने में सफल रही थी। 

न्यूजीलैंड भी फॉर्म में 
न्यूजीलैंड के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी में सफर शानदार रहा है। भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार को छोड़ दिया जाए तो कीवियों ने पूरे अभियान के दौरान प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अंतिम चार मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया जो टूर्नामेंट में अजेय चल रही थी। सेमीफाइनल में रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। 

हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और आंधी भी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं आधी आबादी

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में अपने ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हुए हैं। वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति हुए अपराध में सिर्फ 0.58 फीसदी ही अजनबी थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए हैं।

अगर वर्ष 2023 के महिलाओं के प्रति अपराध के डाटा को देखें तो इस वर्ष 4867 महिलाओं के साथ आपराधिक वारदात हुईं। हालांकि वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति अपराध में काफी कमी देखी गई है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में दुष्कर्म की घटनाओं में 3.04 प्रतिशत, छेड़छाड़ की घटनाओं में 13.13 प्रतिशत और महिलाओं की गरिमा को भंग करने के मामलों में 4.99 फीसदी की कमी आई है।

पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए काफी कदम उठाए हैं

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा की गईं पहल

  • आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 100 को 112 से बदल दिया गया है। यह नंबर 24 घंटे 7 दिन काम करता है
  • संकट में महिलाओं तक पहुंचने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन 1091 चालू रहती है
  • महिलाओं के पीछा करने के बारे में महिलाओं से आने वाली ऐसी सभी संकट कॉल्स को सीपीसीआर में एक विशेष एंटी-स्टॉकिंग समूह में बदल दिया जाता है, जो 24 घंटे 7 दिन काम करता है
  • महिलाओं के लिए हिम्मत प्लस एसओएस एप को द्विभाषी बनाया गया है। पंजीकरण सरल है और केवल एप के माध्यम से ही संभव है
  • बीपीओ को समय-समय पर यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए जाते हैं और उनकी समीक्षा की जाती है कि महिला कर्मचारियों को कैब ड्राइवर के साथ अकेले यात्रा नहीं करने दी जाए, साथ में गार्ड भी होना चाहिए
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज और दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल को भी उपयोगकर्ताओं के लाभ के लिए ट्रैफिक अपडेट के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अन्य अपडेट प्रदान करने के लिए एप में जोड़ा गया है
  • पंद्रह पुलिस नियंत्रण कक्ष वैन, जिनमें ड्राइवर से लेकर आई/सी वैन तक सभी महिला कर्मचारी हैं
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच की जा रही है
  • महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई द्वारा वर्ष 2002 में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया गया है
  • प्लेसमेंट एजेंसियों की पहचान यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि उनका उपयोग मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के लिए मोर्चों के रूप में न किया जाए
  • नागरिक एजेंसियों को नियमित रूप से सड़कों की खराब रोशनी वाले हिस्सों के बारे में सूचित किया जा रहा है। नागरिक एजेंसियों से पार्किंग स्थलों, शॉपिंग मॉल आदि में सीसीटीवी, वेब कैम लगाने का भी अनुरोध किया गया है
  • यातायात पुलिस ने टिंटेड ग्लास वाले सार्वजनिक परिवहन वाहनों, भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड से यात्रियों को उठाने वाली अनधिकृत बसों और इन्कार या दुर्व्यवहार के लिए टीएसआर/टैक्सी चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है
  • पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के लिए विशेष सहायता डेस्क

थानाध्यक्षों को ये आदेश दिए गए हैं

  • स्कूलों व कॉलेजों के पास पुलिस की उपस्थिति
  • बस स्टॉप, बाजारों, पार्कों में पुलिस की उपस्थिति
  • अंधेरे व असुरक्षित क्षेत्रों की पहचान और पुलिस कर्मियों की तैनाती
  • सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, असुरक्षित क्षेत्रों में प्रखर के साथ पीसीआर की संयुक्त गश्त
  • स्कूटी पर महिला स्टाफ की गश्त, एंटी-इव टीजिंग ड्राइव

कल से मुंबई के लिए भी शुरू होगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। 

पंजाब में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से गिरी बिल्डिंग की छत, एक मजदूर की मौत

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

फोकल प्वाइंट की ड़ाइंग फैक्टरी में फटा ब्वायलर, छत गिरी और मलबे के नीचे दबे छह मजदूर

पंजाब के लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट के फेज आठ में स्थित कोहली डाइंग में शनिवार की शाम को बॉयलर फट गया। बॉयलर का धमाका इतना था कि उसकी आवाज से दो मंजिला छत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें 15 से 20 मजदूर नीचे दब गए। हादसे के आधा घंटा बाद 12 से अधिक मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। उनमें से एक का पैर कट गया। छह लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं। उन्हे निकालने का काम चल रहा है। 

बचाव का काम जारी
लुधियाना के डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि चार घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल अपना काम कर रहा है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। सूचना मिलने के बाद जहां जिले के पुलिस अधिकारी के साथ साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डीसी जतिंदर जोरवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाली।

जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट फेज आठ में कोहली डाइंग है। जहां पर शनिवार की देर शाम को करीब 20 मुलाजिम काम कर रहे थे। एक दम बिल्डिंग के अंदर धमाके की आवाज आई। आशंका है कि बॉयलर फट गया था। बॉयलर का हिस्सा छत पर जा लगा और छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। जब बिल्डिंग गिरी तो एकदम से वहां पर धुएं का गुंबार बन गया। 

बिल्डिंग के पिछले हिस्से के गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन कर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन धुएं और मिट्टी की वजह से जल्दी कोई आगे नहीं जा स। इसी दौरान लोगों ने पानी डाल कर धुआं और मिट्टी कम की। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस ने आते ही मुलाजिमों के साथ मिल मलबा साइड पर हटाना शुरू कर दिया और उसके नीचे दबे करीब 12 से 14 व्यक्ति बाहर निकाले। मलबे से आधा घंटे बाद बाहर निकले कर्मी सुरिंदर ने बताया कि बिल्डिंग के नीचे का एक पिलर गला हुआ था। उसे बदलने के लिए बाहर से क्रेन को बुलाया गया था। क्रेन पिलर को स्पोर्ट दे रही थी कि तभी एकदम से बिल्डिंग गिर गई। सुरिंदर समेत कई मजदूर मलबे में फंस गए। 

सुरिंदर ने कहा कि एकदम से धूल का गुबार उड़ा और एक बारगी को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। हादसे के वक्त वह छत के नीचे ही एक मशीन को भरने का काम कर रहे थे। सुरिंदर ने कहा कि हादसे के बाद जब धूल का गुबार खत्म हुआ तो वे और उनके करीब बारह साथी जो मशीन की साइड में थे, किसी तरह से रास्ता खोज कर बाहर निकले। सुरिंदर ने कहा कि यह घटना शाम को साढ़े पांच बजे से आसपास की है। देर शाम तक भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि अभी भी पांच से छह लोग मलबे के बीच फंसे हैं। उनको निकालने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर डॉग स्क्वायड की भी सहायता ली जा रही है।

डीसी जतिंदर जोरवाल का कहना है कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। पहली कोशिश है कि जो लोग नीचे दबे हैं उनको सुरक्षित बाहर निकाल जाए। मेडिकल टीम, एंबूलेंस इत्यादि सभी मौके पर तैनात हैं।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का कहना है कि फैक्टरी मे मजदूर काम कर रहे थे। और साथ ही मरम्मत का काम भी चल रहा था। देर शाम को अचानक से बॉयलर फट गया और दो मंजिला बिल्डिंग नीचे गिर गई। अभी मलबे में फंसे लोगों को निकालना ही प्राभमिकता है। जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

एनसीपी शरद गुट की नेता ने राष्ट्रपति से की अजीबोगरीब मांग

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

शरद पवार की पार्टी एनसीपी की महिला इकाई ने महिला दिवस के मौके पर एक बेहद अजीबो-गरीब मांग कर डाली। महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने बीते 26 फरवरी को मुंबई में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। खडसे ने पत्र में कहा कि हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं। 

लगातार पांचवीं हार के साथ समाप्त हुआ गत विजेता आरसीबी का सफर

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

महिल प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सफर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में दीप्ति शर्मा की टीम ने आरसीबी को 12 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को खत्म कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी की लगातार पांचवीं शिकस्त ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इससे पहले मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब यूपी और आरसीबी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इससे एक चीज साफ हो गई है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम गुजरात जाएंट्स है। उसे अपना आखिरी मुकाबला हरमनप्रीत कौर की पलटन के खिलाफ सोमवार को खेलना है। फिलहाल दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई तीसरे पायदान पर मौजूद है। अब लड़ाई पहले स्थान की है, शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करेगी जबकि अन्य दो टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। 

पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों के लिए जारी किया अल्टीमेटम

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

पाकिस्तान सरकार ने सभी अवैध विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की योजना के तहत अफगानिस्तानी नागरिकता कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान से जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। एक आधिकारिक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई। मीडिया में लीक हुए इस दस्तावेज में संकेत दिया गया है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे एसीसी धारकों को अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा। 

आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर सितारे 

 जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में आज रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईफा के ग्रीन कारपेट पर कई सितारे नजर आए, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।  

कृति सेनन 

कृति सेनन ऑफ शोल्डर व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। 

शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे। 

श्रेया घोषाल 

श्रेया घोषाल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस दौरान गायिका ने गाउन पहना था। 

माधुरी दीक्षित- श्रीराम नेने

इसके साथ ही माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती दिखीं। 

करीना कपूर 

करीना कपूर गोल्डन और रेड कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आईं।

विक्रांत मैसी-गजराज राव -करण जौहर

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर विक्रांत मैसी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं, गजराज राव भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इसके साथ ही करण जौहर ने एक बार फिर अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा। करण व्हाइट आउटफिट में नजर आए। 

जितेंद्र, रिद्धिमा साहनी, भरत साहनी, संजीदा शेख

‘पंचायत’ फेम जितेंद्र भी आईफा के ग्रीन कारपेट पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी अपने पति भरत साहनी के साथ पहुंचे। इसके साथ ही संजीदा शेख ने भी व्हाइट आउटफिट में जलवा बिखेरा। 

आईफा में छाईं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद 

अपनी अतरंगी फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपना हुनर दिखाया और अलग अंदाज में आईफा के ग्रीन कारपेट पर पहुंचीं। वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। 

बॉबी देओल-मीका सिंह-प्रतीक गांधी

बॉबी देओल रेड आउटफिट में नजर आए। मीका सिंह ब्लैक लुक में दिखे। वहीं प्रतीक गांधी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। 

मानवी गगरू इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आईं। वहीं, कनिका ढिल्लन व्हाइट साड़ी में नजर आईं। 

अब अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर उठाया बड़ा कदम

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति – फोटो : ANI

पाकिस्तान के अशांक खैबरपख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लंबे समय से आतंकी संगठनों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे संघर्ष जारी है। हाल के दिनों में इन प्रांतों के अलग-अलग इलाकों में कई हमले हुए हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बन्नू में सैन्य छावनी  में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। इस सबको देखते हुए अब अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाक सीमा के नजदीक के इलाकों, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। 

हमास ने अमेरिका से सीधी बातचीत पर जताई सहमति, लेकिन ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध विराम समझौते के बावजूद आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच हमास के वरिष्ठ अधिकारी मुशीर अल-मसरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने हमास के साथ सीधी बातचीत की पुष्टि की है, ताकि गाजा में बंधकों की रिहाई की जा सके, जो अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव है। हालांकि इस्राइल के प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास और अमेरिका के बीच सिधी बातचीत के प्रस्ताव का विरोध किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें