अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*एआई से फाइनेंशल फ्रॉड के खतरे की चेतावनी ,आवाज की नकल करके दे सकता है धोखा*

Share

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) को सबसे ज्‍यादा पॉपुलर बनाने वाले ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन ने एक बड़े खतरे को लेकर अलर्ट किया है। यह खतरा है एआई का, जिसकी नजर बैंक बैलेंस पर हो सकती है। अगर एआई अपने मकसद में कामयाब हो गया तो फाइनेंशल इंस्‍ट‍िट्यूशंस को टार्गेट किया जा सकता है। सैम ऑल्‍टमैन का कहना है कि बहुत जल्‍द एआई के जरिए किसी इंसान की पहचान चुराकर धोखाधड़ी शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि बहुत जल्‍द एआई, आवाज की नकल करके लोगों को धोखा दे सकता है।

एआई के खतरों पर बोले सैम ऑल्‍टमैन

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल रिजर्व के एक कार्यक्रम में सैम ने एआई से होने वाले खतरों पर बेबाकी से बात की। उन्‍होंने कहा कि एआई जिस तरह से एडवांस हुआ है, उससे फाइनेंशल फ्रॉड का खतरा बढ़ गया है। सैम ने चिंता जताई कि आज भी कई फाइनेंशल इंस्टिट्यूशन सिर्फ वॉइस ऑथेन्टिकेशन पर भरोसा करते हैं। उसके बाद ही ट्रांजैक्‍शन को अप्रूव किया जा सकता है। सैम ने कहा कि एआई ने इस तकनीक में सेंध लगा दी है। एआई ने वॉइस अथॉन्टिकेशन के ज्‍यादातर तरीकों को हरा दिया है जो स्‍पष्‍ट तौर पर दर्शाता है कि एआई का इस्‍तेमाल करके आवाज की नकल की जा सकती है और लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सकता है।

जल्‍द दिखेगा एआई से होने वाला फ्रॉड

सैम ऑल्‍टमैन ने आगाह किया कि एआई से होने वाले ऐसे फ्रॉड जल्‍दी सामने आने लगेंगे। उन्‍होंने कि आवाज की नकल करना इतना आसान हो गया है कि किसी के वीड‍ियो से उसकी आवाज कॉपी करके एआई को ट्रेंड किया जा सकता है। सैम ऑल्‍टमैन, एआई से होने वाले छोटे-मोटे खतरों को लेकर टेंशन में नहीं हैं। उन्‍हें लग रहा है कि फाइनेंशल सिस्‍टम ही इसकी चपेट में आ सकता है। अगर आम लोगों के साथ-साथ बैंकों को एआई ने टार्गेट किया तो पैसों का जबरदस्‍त फ्रॉड हो सकता है।

कैसे रोका जाए फ्रॉड को

सवाल है कि आखिर ऐसे फ्रॉड को कैसे रोका जाए। रिपोर्ट के अनुसार, सैम ऑल्‍टमैन ने अपने सुझाव में कहा है कि किसी व्‍यक्‍त‍ि की आइडेंटिटी को ऑथेन्टिकेट करने का जो ऑनलाइन प्रोसेस है, उसे बदलने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में लोग एआई को बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे, जोकि ठीक नहीं है। इसके खतरों से निपटने के लिए दोबारा सोचने की जरूरत है और डिजिटल आइडेंटिटी को सिक्‍योर-सेफ रखने के लिए हमें और मजबूत तरीकों पर काम करना होगा।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें