अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कर्नाटक में दुनिया का सबसे अनोखा ‘खून’; देश में बारिश का कहर; PAK-US डील के बाद ट्रंप टैरिफ पर संशय*

Share

कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का पहला अनोखा सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। कल रात 11 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि ‘किसी दिन’ पाकिस्तान भारत को तेल बेचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

कर्नाटक की महिला के शरीर में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप (सांकेतिक) 

दुनिया का पहला सीआरआईबी एंटीजेन रक्त समूह भारत में मिला
कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का पहला अनोखा सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। दरअसल, कार्डियक अरेस्ट को बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए सैंपल लैब भेजा। लैब असिस्टेंट की जांच में जो रिपोर्ट सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

दिल्ली-एनसीआर में कल से लगातार हो रही है बारिश, कहीं फुहार… तो कहीं मूसलाधार
दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। कल रात 11 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

ट्रंप ने पाकिस्तान-दक्षिण कोरिया के साथ समझौते की घोषणा की; भारत पर टैरिफ का किया है एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि ‘किसी दिन’ पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : मतगणना आज…32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

एनसीआर में CBI रेड: नोएडा-ग्रेनो समेत 47 जगहों पर छापा, बड़े बिल्डरों के नाम
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनसीआर में घर खरीदारों के साथ ठगी को लेकर बैंकों और रियल एस्टेट कंपनियों के बीच सांठगांठ को लेकर 22 मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सीबीआई को विभिन्न बिल्डरों और बैंकों के खिलाफ की गई छह प्रारंभिक जांच को प्राथमिकी में तब्दील करने की अनुमति दे दी। जांच के दायरे में एनसीआर के बिल्डर और उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के विकास प्राधिकरण भी शामिल हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

028 के राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोक सकती हैं कमला; कैलिफोर्निया में गवर्नर बनने की रेस से बाहर
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने साफ कर दिया है कि वह 2026 में कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। इससे अब यह संभावना बन रही है कि वह 2028 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए ताल ठोक सकती हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी अल्पकालिक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। यूएस फेड के प्रमुख जेरोम पावेल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कटौती की मांग नहीं मानी और इस साल लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व ने ट्रंप की मांग को किया नजरअंदाज करते हुए ब्याज दरों को लगभग 4.3 फीसदी पर बरकरार रखा है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अभी भारत के साथ बातचीत जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मित्र हैं, लेकिन अमेरिका को भारत के साथ व्यापार के मोर्चे पर बहुत कुछ नहीं मिलता। ट्रंप ने पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा, वे हमारे साथ व्यापार के लिहाज से अधिक कुछ नहीं करते। वे हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन अधिक टैरिफ होने के कारण हम उनसे कुछ नहीं खरीदते। दुनिया में उनके टैरिफ सबसे अधिक हैं। अब वे इसमें काफी कटौती करने को तैयार हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है। हम अभी बातचीत कर रहे हैं।

 गोवा में 90 के दशक के साउथ स्टार्स की री-यूनियन, प्रभुदेवा-सिमरन समेत नजर आए कई सितारे
कई फिल्मी सितारे अगर एकसाथ कहीं नजर आ जाएं, तो वो पल यादगार बन जाता है। साथ ही हर कोई अपने फेवरिट स्टार को देखकर खुश हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं जिनमें 90 के दशक के साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे और फिल्म निर्माता-निर्देशक एक साथ नजर आ रहे हैं। इन सेलेब्स का ये री-यूनियन गोवा में हुआ है। अब इस री-यूनियन के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

टाटा मोटर्स करेगी इतालवी वाहन निर्माता इवेको कंपनी का अधिग्रहण
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इटली की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल निर्माता इवेको ग्रुप को खरीदने का एलान किया है। यह सौदा 3.8 अरब यूरो (लगभग 34 हजार करोड़ रुपये) में हुआ है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी। इस सौदे के तहत टाटा मोटर्स इवेको ग्रुप का सारा कमर्शियल वाहन कारोबार खरीदेगी, लेकिन कंपनी का रक्षा से जुड़ा हिस्सा इसमें शामिल नहीं होगा।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2025 Updates on amar ujala

पांचवें टेस्ट में बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
भारत और इंग्लैंड ने अभी तक सीरीज में अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया है और जब यह दोनों टीम गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में एक दूसरे का आमना सामना करेंगी तो उनके बीच प्रतिद्वंदिता अपने चरम पर पहुंचना तय है। भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराकर पांच मैच की सीरीज को जीवंत रखा है। वह पांचवें मैच में सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा। दूसरी तरफ अभी 2-1 से आगे चल रहा इंग्लैंड सीरीज जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें