अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 क्रांति गौड़ का मोहक और आकर्षक डांस :भोजपुरी गाने पर किया मोहक डांस

Share

छतरपुर: वर्ल्डकप विजेता वीमेंस टीम की खिलाड़ी ‘क्रांति गौड़’ ने भोजपुरी गानों पर जमकर ‘डांस’ किया। क्रांति विश्व कप जीतने के बाद पहली दफा अपने गृहनगर मप्र में छतरपुर जिले के घुवारा पहुंची थी। यहां उनका किसी सुपर स्टार की तरह स्वागत किया गया। देर शाम जब वे गाड़ियों के काफिले के साथ घुवारा पहुंची तो वहां घर के पास उनके बचपन के दोस्तों और खिलाड़ियों ने उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वहां पर बज रहे डीजे की धुन पर क्रांति की सहेलियों ने डांस के लिए बुला लिया। फिर क्या था क्रांति ने भोजपुरी और फिल्मी गानों पर जोरदार तरीके से मोहक अंदाज में डांस से सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनने वाली क्रांति गौड़ का अपने घर में जोरदार और भव्य स्वागत हुआ। क्रांति जब अपने घर घुवारा पहुंची तो यहां उनके बचपन के साथी, साथ में क्रिकेट खेलने वाले दोस्त और सहेलियों ने उनके स्वागत में पलक—पावंडे बिछा दिए। इस दौरान क्रांति कार से उतरीं और अपने दोस्तों संग डीजे की धुन पर भोजपुरी, डिस्को और फिल्मी गानों पर घंटे भर तक थिरकती रहीं। क्रांति की उपलब्धि से गदगद उनकी सहेलियां क्रांति के चारों तरफ डांस कर रहीं थी। क्रिकेटर क्रांति का यहां पर नया अंदाज देखने को मिला जब उन्होंने फिल्मी धुनों पर मोहक डांस और स्टेप किए।

सिर पर साफा, तिरंगा डालकर निकली क्रांति

क्रांति गौड़ का खजुराहो एयरपोर्ट से ही जोरदार स्वागत शुरू हो गया था। वे गले में मेडल डालकर सिर पर केसरिया साफा बांधकर हवाई अड्डे से बाहर आईं थी। लग्जरी कार में वे खड़े होकर लोगों का अभिभादन कर रहीं थीं। सिर पर साफा और कांधे पर तिरंगा डाले क्रांति का पूरे शहर ने फूलों से स्वागत किया।

बुंदेलखंड में छतरपुर जिले के घुवारा में एक मिडिल क्लास परिवार की बेटी क्रांति गौड़ ने वर्ल्ड कप वीमेंस टीम में खेलकर विश्वकप पर कब्जा जमाकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को क्रांति गौड़ विश्व विजेता बनने के बाद पहली दफा अपने घर लौटीं तो उनका सुपर स्टार की तरह स्वागत किया गया। खजुराहो एयरपोर्ट से उनके घर घुवारा तक गाड़ियों का काफिला, फूलों से स्वागत, जयकारे लगाए गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें