अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 खरगोन के युवा किसान ने गुलाब की खेती को बदल दिया स्टार्टअप में

Share

 खरगोन जिले के युवा किसान अंकित परिहार ने गुलाब की खेती को एक नए बिजनेस में बदल दिया. उन्होंने सरकारी योजना की मदद से गुलकंद बनाने की यूनिट शुरू की और अपना ‘आईजी गुलकंद’ ब्रांड तैयार किया. आज वे गुलकंद बेचकर हर साल करीब 9 लाख रुपए का कारोबार कर रहे हैं और गांव के 12 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.

यह कहानी है खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र के ग्राम नांदिया के युवा किसान अंकित परिहार की, जिन्होंने खेती को एक नए तरीके से आगे बढ़ाया है. पहले वे अपने खेत में गुलाब की खेती करते थे और उसी से आय होती थी. लेकिन उन्होंने सोचा कि अगर खेती के साथ कोई प्रोसेसिंग का काम शुरू किया जाए तो आमदनी और बढ़ सकती है. इसी सोच के साथ उन्होंने गुलाब से गुलकंद बनाने का काम शुरू किया और आज यह उनका सफल कारोबार बन चुका है.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अंकित परिहार ने करीब 5 लाख रुपए की लागत से अपना छोटा फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू किया. खेत में उगने वाले गुलाब का उपयोग कर उन्होंने ‘आईजी गुलकंद’ नाम से अपना ब्रांड बनाया. धीरे-धीरे उनके उत्पाद की पहचान बनने लगी और बाजार में इसकी मांग भी बढ़ने लगी.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

local18 से बातचीत में अंकित ने बताया कि, उन्हें इस काम में सरकार की योजना से भी मदद मिली. उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ लिया. इस योजना के तहत उन्हें एचडीएफसी बैंक के माध्यम से करीब 4 लाख 46 हजार रुपए का लोन मिला. इसके साथ लगभग 1 लाख 73 हजार रुपए की सब्सिडी भी दी गई.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

इस आर्थिक मदद से अंकित ने अपनी गुलकंद बनाने की यूनिट को तैयार किया. उन्होंने प्रोसेसिंग के लिए जरूरी उपकरण लगाए और पैकेजिंग की भी व्यवस्था की. इससे उनका काम व्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया और उत्पादन भी बढ़ने लगा. अब वे अपने उत्पाद को ब्रांड के रूप में बाजार में बेच रहे हैं

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अंकित परिहार अपने खेत में सुगंधित अजमेरी गुलाब की खेती करते हैं. यही गुलाब उनके गुलकंद बनाने के काम में उपयोग होता है. इसके अलावा वे आसपास के किसानों से भी गुलाब खरीदते हैं ताकि उन्हें भी फसल का अच्छा दाम मिल सके.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

गांव के कई किसान अब उनके साथ जुड़े हुए हैं. वे अपने खेत में गुलाब उगाकर अंकित को बेचते हैं. इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही बाजार मिल जाता है और उनकी आय भी बढ़ रही है. इस तरह अंकित का उद्योग गांव के अन्य किसानों के लिए भी फायदा पहुंचा रहा है.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

आज अंकित परिहार के गुलकंद उद्योग में हर महीने करीब 12 टन गुलकंद तैयार किया जा रहा है. बाजार में इसकी कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपए तक पहुंच जाती है. खर्च निकालने के बाद उन्हें हर महीने लगभग 80 हजार रुपए तक की शुद्ध कमाई हो रही है.

Success Story Khargone, Ankit parihar success story, Rose Farming Business khargone, Gulkand Business Idea, PMFME Scheme, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अंकित का ‘आईजी गुलकंद’ ब्रांड अब सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है. निमाड़ क्षेत्र के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र तक इसकी सप्लाई हो रही है. उनके इस उद्योग से करीब 12 लोगों को गांव में ही रोजगार भी मिल रहा है, जिससे कई परिवारों की आय का जरिया बना है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें