अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जो भाजपा के साथ है, वो दलित के खिलाफ है,सपा ने  की दलित को साधने की कोशिश*

Share

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने दलितों और युवाओं के बीच अपने नारों के जरिए राजनीतिक संदेश देना शुरू कर दिया है. लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है- लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा और जो भाजपा के साथ है, वो दलित के खिलाफ है. यह पोस्टर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव की ओर से लगवाया गया है.

दरअसल, पिछले दिनों आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दोनों नारों का जिक्र किया था. अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पोस्टर और होर्डिंग के जरिए इन्हें आगे बढ़ा रहे हैं. इन नारों के जरिए सपा दलितों और युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.
अखिलेश ने लैपटॉप योजना का भी किया था जिक्र
अखिलेश यादव ने हाल ही में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की लैपटॉप योजना का जिक्र किया था. इस दौरान कुछ युवा लैपटॉप लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे. अखिलेश यादव ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था. इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से इसी तरह के पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. पार्टी अपने पुराने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को युवाओं से जोड़कर सामने रख रही है.

2027 से पहले नारों के जरिए सियासी संदेश
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर पार्टी के हालिया राजनीतिक संदेशों को आगे बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है. एक तरफ लैपटॉप के जरिए युवाओं को अखिलेश सरकार की योजना याद दिलाई जा रही है, तो दूसरी तरफ दलितों को लेकर BJP पर निशाना साधा जा रहा है. अब इन नारों को पोस्टर और होर्डिंग के जरिए प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जा रहा है.

Ramswaroop Mantri

अग्नि आलोक
सच से सरोकार
स्थापना – 2015 | इंदौर, मध्य प्रदेश
अग्नि आलोक की स्थापना वर्ष 2015 में इंदौर, मध्य प्रदेश से एक हिंदी समाचार पत्र के रूप में हुई। संस्थान के संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक रामस्वरूप मंत्री हैं।
प्रिंट पत्रकारिता से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अग्नि आलोक ने समय के साथ बदलती मीडिया तकनीक को अपनाते हुए डिजिटल पत्रकारिता में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लगभग चार वर्ष पूर्व संस्थान ने अपनी समाचार वेबसाइट शुरू की। इसके माध्यम से समाचार, विचार, विश्लेषण और जनहित से जुड़े विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
फरवरी 2026 में अग्नि आलोक ने अपना यूट्यूब न्यूज़ चैनल प्रारंभ किया। इसके माध्यम से वीडियो समाचार, दैनिक बुलेटिन, विशेष रिपोर्ट और समसामयिक विषयों पर पत्रकारिता का विस्तार किया गया।
संस्थान की विकास यात्रा

वर्ष उपलब्धि
2015 इंदौर से समाचार पत्र की स्थापना
लगभग 2022 समाचार वेबसाइट की शुरुआत
फरवरी 2026 यूट्यूब न्यूज़ चैनल की शुरुआत
संस्थान की प्राथमिकताएं
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही।
लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें।
संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक: रामस्वरूप मंत्री
आधिकारिक वेबसाइट: www.agnialok.com⁠

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें