अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 देश दुनिया:ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत;

Share

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। तेहरान में तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमलों के बाद शहर में आग और धुएं से दहशत फैल गई। इस्राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक परमाणु खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई को दुनिया के लिए जरूरी बताया है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की रणनीति पारंपरिक जीत हासिल करने के बजाय लंबे समय तक संघर्ष झेलकर विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की है। दूसरी ओर इस तनाव का असर दुनिया और भारत तक दिख रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान तेज किया है और सात दिनों में 52 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। वहीं देश में अन्य घटनाएं भी चर्चा में रहीं। ओडिशा में बोर्ड परीक्षा के बाद घूमने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विनायक दामोदर सावरकर को महान देशभक्त बताते हुए उनके हिंदुत्व विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

आज : टी20 विश्वकप फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, नीतीश कुमार के बेटे जदयू की सदस्यता लेंगे

आज 8 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की पंचमी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। 

जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार 
रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

महिला दिवस पर दिल्ली में शक्ति वॉक 

महिला और बाल विकास मंत्रालय रविवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘शक्ति वॉक’ पदयात्रा का आयोजन करेंगी। यह पदयात्रा सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए इंडिया गेट से विजय चौक तक कर्तव्य पथ के किनारे लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग तय किया गया है। हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है।

टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

उपराष्ट्रपति का पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा

उपराष्ट्रपति  सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। रविवार को वे अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे हपानिया के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला केंद्र में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, जहां उपराष्ट्रपति महिला एसएचजी सदस्यों और लखपति दीदियों से संवाद करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे। यहां वे महिला आवंटियों को नए फ्लैटों की चाबियां भी सौंपेंगे। इसके बाद वे 18,300 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन भी पीएम करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है।

एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर
एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 में की शुरुआत 8 मार्च से हैदराबाद में हो रही है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी मेजबान भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया ,जो वैश्विक स्तर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट के लिए तीन क्वालीफाइंग स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस्राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमले की पुष्टि की है। इस्राइल की सेना ने कहा कि उसने तेहरान में कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया। हमलों के बाद शहर के कई इलाकों में आग और घना धुआं फैल गया। ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो पर भी हमला हुआ। यह पहली बार बताया जा रहा है कि ईरान के तेल ढांचे को इस स्तर पर निशाना बनाया गया है।

IND vs NZ Analysis: भारत की बल्लेबाजी दमदार, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में धार; फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं, लेकिन दोनों के सफर और ताकत में साफ फर्क दिखाई देता है। एक तरफ भारत की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में शानदार लय में रही है, तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की दिलचस्प टक्कर बन सकता है।

क्या ईरान ने ही मिनाब स्कूल पर किया हमला?: ट्रंप ने ईरानी शासन पर लगाया आरोप, कहा- इसमें अमेरिका का हाथ नहीं

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान के जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के मिनाब शहर में जिस प्राथमिक स्कूल पर हमला हुआ और जिसमें कम से कम 165 लोगों की मौत हुई, उसके पीछे खुद ईरान जिम्मेदार है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है। 

Odisha: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

ओडिशा के कोरापुट और मयूरभंज जिलों में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इन दुखद घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है, और घटनाओं पर बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

‘हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक’, गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को एक महान देशभक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति और एक आदर्श समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर सावरकर द्वारा दी गई व्याख्या आज भी प्रासंगिक और उपयोगी है। .

अपराजिता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आधी दुनिया का जश्न, खुलकर कीं मन की बातें

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला की ओर से ओपन हाउस में महिलाओं के लिए ऐसा मंच सजा, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। महिलाएं सिर्फ श्रोता बनकर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने बेबाकी से अपने सवाल भी पूछे। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहीं 200 चुनिंदा महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीसीपी ट्विंकल जैन ने अपने अनुभवों से उनकी जिज्ञासाएं  शांत कीं। हर सवाल के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास झलक रहा था। हर जवाब के साथ तालियों की गड़गड़ाहट माहौल में गर्मजोशी भर रही थी।

विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?

देश के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या वैश्विक औसत से अधिक है। इंडिगो में कुल पायलटों में 17.5 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं, एअर इंडिया में 16 फीसदी पायलट महिलाएं हैं। यह आंकड़ा दुनिया के औसत से काफी ज्यादा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख एयरलाइनों ने अपने यहां महिला पायलटों की संख्या से जुड़ी जानकारी साझा की। 

पश्चिम एशिया संकट: ईरान और खाड़ी देशों के टकराव के बीच भारत सरकार सक्रिय, सात दिन में 52,000+ लोग स्वदेश लौटे

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों को ट्रांजिट या कम समय की यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था, उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। 

‘परमाणु खतरे को खत्म करना दुनिया के लिए जरूरी’, नेतन्याहू ने ईरान पर क्या आरोप लगाए?

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना सिर्फ इस्राइल के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर इस्राइल अपने अभियान में सफल होता है तो इससे क्षेत्र में शांति का दायरा और बढ़ेगा और कई नए देशों के साथ सहयोग के रास्ते खुलेंगे। 

क्या फंस गए ट्रंप और नेतन्याहू?: अपने विरोधियों को ऐसे झटका देगा ईरान, जानें किस रणनीति पर काम कर रहा

top headlines today important and big news stories of 8th march 2026 updates on amar ujala

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका-इस्राइल जहां जीत की बात कर रहे हैं, तो वहीं ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि कहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक लंबे संघर्ष में तो नहीं फंसते जा रहे हैं।

दो छात्राओं ने चैट जीपीटी की मदद लेकर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की जांच

गुजरात के सूरत में कॉलेज की दो छात्राओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एप चैट जीपीटी की मदद से आत्महत्या कर ली। उनके शव स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में मिले। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटनास्थल से एनेस्थीसिया के इंजेक्शन बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि छात्राओं ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले चैट जीपीटी पर आत्महत्या करने के तरीकों का पता किया था। 18-20 वर्ष की उम्र की ये दोनों सहेलियां शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सानिया गांव के पास मंदिर के बाहर उनका स्कूटर ढूंढ निकाला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को मंदिर के बाथरूम की ओर जाते देखा गया। दरवाजा तोड़ने पर दोनों बेसुध मिलीं, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छात्राओं के मोबाइल फोन की गैलरी से आत्महत्या से जुड़ी तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस इस कदम के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। 

महिलाओं को 4,596 करोड़ का सामाजिक ऋण देगा एसबीआई

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित 4,596 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) की सिंडिकेटेड सामाजिक सावधि ऋण सुविधा शुरू करने का एलान किया है। एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि यह सामाजिक ऋण बैंक के सामाजिक और शासन सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसमें महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह वित्तपोषण सामाजिक बदलाव तेज करने पर केंद्रित है और लैंगिक अंतर कम करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। 

नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई में 45 उग्रवादियों की मौत; केन्या में भारी बारिश से 23 की मौत

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कत्सिना में सेना और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण झड़पों में 45 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। यह घटना शुक्रवार को दानमुसा क्षेत्र में हुई। राज्य के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त, नासिर मुआजू ने एक बयान में बताया कि यह झड़प गुरुवार को उग्रवादियों द्वारा मवेशी चोरी की कोशिश के बाद हुई। जिसमें उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 45 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। 

नाइजीरिया देश के उत्तरी क्षेत्रों में विभिन्न सशस्त्र समूहों से जूझ रहा है। जिनमें बोको हराम और उसके गुट, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP), IS-लिंक्ड लकुरवा, और अपहरण, फिरौती और अवैध खनन में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य डाकू समूह शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में हजारों लोग इन संघर्षों में मारे जा चुके हैं। 

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 23 की मौत

केन्या की राजधानी नैरोबी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कुछ लोग बाढ़ में डूब गए और कुछ की करंट लगने से मौत हुई। सड़कों पर पानी भरने से सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात ठप हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात किया गया है। केन्या एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द कर दीं या उनके मार्ग बदल दिए। रेड क्रॉस की टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हैं। बारिश के कारण घरों में पानी भर गया है और कई वाहन सड़कों पर पलट गए हैं।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें