अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 पुतिन और जिनपिंग की निजी बातचीत लीक

Share

चीनी सैन्य परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन और दो दर्जन से ज्यादा विदेशी नेता शामिल हुए। इस दौरान पुतिन और जिनपिंग के बीच टहलते समय बातचीत भी हुई, जिसका ऑडियो चर्चा में है। 

बीजिंग: चीन दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ निजी बातचीत चर्चा में है। दरअसल, बुधवार को जब पुतिन और जिनपिंग बीजिंग में कंधे से कधा मिलाकर चल रहे थे, तब उनके बीच कुछ बातचीत हुई। इस बातचीत को दूर खड़ी मीडिया की माइक ने रिकॉर्ड कर लिया। यह किसी आधिकारिक बातचीत का हिस्सा नहीं था, ऐसे में लोगों को दिलचस्पी जगी कि आखिर दुनिया की दो प्रमुख महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष आपस में क्या बातचीत कर रहे थे। पुतिन एससीओ शिखर सम्मेलन के अलावा द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सैन्य परेड में शामिल होने चीन आए हैं।

कब हुई थी पुतिन-शी की बातचीत

बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड देखने के लिए जब पुतिन, शी जिनपिंग, किम जोंग-उन दो दर्जन से ज्यादा विदेशी नेताओं के साथ मंच की ओर बढ़ रहे थे, तब उनके बीच यह निजी बातचीत हुई थी। इस बातचीत को चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने लाइवस्ट्रीम पर प्रसारित किया। चीन के रेडियो और टीवी प्रशासन ने कहा कि सीसीटीवी के इस कार्यक्रम की कवरेज को ऑनलाइन 1.9 अरब बार और टीवी पर 40 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

पुतिन से क्या कहते नजर आए शी जिनपिंग

जैसे ही पुतिन और शी तियानमेन मंच की ओर बढ़े, पुतिन के ट्रांसलेटर को चीनी भाषा में यह कहते सुना गया, “जैव प्रौद्योगिकी निरंतर विकसित हो रही है।” ट्रांसलेटर ने एक अस्पष्ट बातचीत के बाद कहा, “मानव अंगों का लगातार प्रत्यारोपण किया जा सकता है। आप जितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, आप उतने ही युवा होते जाएंगे, और यहां तक कि अमरता भी प्राप्त कर सकते हैं।”

‘इंसान 150 साल तक जिंदा रह सकता है’

इसके बाद कैमरे की नजरों से ओझल हो चुके शी जिनपिंग ने चीनी भाषा में जवाब देते हुए कहा, “कुछ लोगों का अनुमान है कि इस सदी में मनुष्य 150 साल तक जीवित रह सकते हैं।” इस दौरान किम जोंग उन मुस्कुरा रहे थे और पुतिन और शी जिनपिंग की ओर देख रहे थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि बातचीत का अनुवाद उनके लिए किया जा रहा था या नहीं। सीसीटीवी क्लिप में पुतिन को रूसी भाषा में स्पष्ट रूप से बोलते नहीं सुना जा सका।

जिनपिंग के ऑडियो को धीमा किया गया

सीसीटीवी के इस वीडियो में जैसे ही शी जिनपिंग ने बोलना शुरू किया, वीडियो तियानमेन चौक के एक वाइड शॉट पर कट गया और ऑडियो धीमा हो गया। लगभग 30 सेकंड बाद, शी, पुतिन और किम परेड देखने के लिए मंच की ओर बढ़ते हुए कैमरे में फिर से दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में, शी जिनपिंग ने 50,000 से ज्यादा दर्शकों की भीड़ को बताया कि दुनिया के सामने “शांति या युद्ध” का विकल्प है। उन्होंने सैनिकों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का निरीक्षण किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें