अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *यूट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी से ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी*

Share

उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। देश के नामी यूट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरा मेल 15 सितंबर को सौरभ के जीमेल अकाउंट पर आया। इसके बाद दहशत में आए यूट्यूबर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। 

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। देश के नामी यूट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरा मेल 15 सितंबर को सौरभ के जीमेल अकाउंट पर आया। इसके बाद दहशत में आए यूट्यूबर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गैंग के सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरभ जोशी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब वे युवाओं के बीच भी अपने ब्लॉग को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं।

जीमेल के जरिए धमकी
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी देश के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में शुमार हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि 15 सितंबर को उन्हें जीमेल पर धमकी भरा मेल मिला। मेल में भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर ‘शूट’ करने की धमकी दी गई। सौरभ ने बताया कि इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। खासकर इसलिए भी क्योंकि उनकी जल्द शादी होने वाली है।

सौरभ ने कहा कि परिवार पहले से शादी की तैयारियों में व्यस्त था। धमकी के बाद सौरभ ने पुलिस से एहतियातन कड़ी सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाऊ गैंग के नाम पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि तकनीकी जांच के जरिए मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कौन है भाऊ गैंग?
दिल्ली का कुख्यात बदमाश हिमांशु भाऊ इस गैंग को संचालित करता है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है। अगस्त में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। अब उसी गैंग ने यूट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी दी है।

पहले भी मिली थी धमकी
सौरभ जोशी को पहली बार धमकी नहीं मिली है। इससे पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी। करीब 10 महीने पहले भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई थी। उस मामले में जांच के बाद खुलासा हुआ था कि धमकी उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी उनके ही एक फैन ने दी थी, जो जल्दी अमीर बनने के लालच में इस तरह का आपराधिक कदम उठा बैठा था। पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था।

यूट्यूब पर हैं खासे लोकप्रिय
सौरभ जोशी अपने यूट्यूब चैनल Sourav Joshi Vlogs के जरिए देश-विदेश में मशहूर हैं। उनके चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं। उने वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज आते हैं। हालांकि, लोकप्रियता के साथ वे विवादों और अपराधियों के निशाने पर भी रहे हैं। इससे पहले उनके घर में चोरी की घटना भी हो चुकी है। ब्लॉग में विवादित टिप्पणी करने पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें