अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वैंस की सूचना और पहलगाम के तीनों आतंकी के मारे जाने पर यकीन नहीं होता!*   

Share

-सुसंस्कृति परिहार 

इन दिनों भारतीय संसद में जिस तरह प्रतिपक्ष के नेताओं ने आपरेशन सिंदूर,और बिहार के एस आई आर की चर्चा ने माहौल को गर्म कर रखा है।उस पर जबाब देते नहीं बन रहा है।सारा देश साहिब के जवाब सुनने बेताब था तो आखिरकार साहिब यानि हमारे 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में आज यह कहकर  कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है, उनको ये जानकारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने दी है। कहकर  अपने अमेरिकी रिश्ते को मजबूत दिखाने ,

 नया भ्रमित करने वाला भाषण देते हुए कहा कि 9 जलाई को वो सेना के साथ मीटिंग कर रहे थे तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति का उनके पास फोन आया तो मैं उठा नहीं पाया, जब वापिस कॉल किया तो उन्होंने मुझे इस बात की जानकारी दी, लेकिन मैने भी उनको साफ शब्दों में कह दिया कि ‘अगर पाकिस्तान भविष्य में अगर कोई ऐसा कदम उठाता है तो उसको अच्छा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और हम पाकिस्तान का नामो निशान मिटा देंगे ! अगर उन्होंने मेरे किसी भी निर्दोष भारतीय को हानि पहुंचाई तो किसी भी सूरत में बख्शेंगे नहीं !’

अमेरिका उपराष्ट्रपति की मित्रता की लगभग दाद देते हुए 9 तारीख की यह बात सदन में उन्हें कहने की क्या ज़रूरत थी।इसे गोपनीय  रखना था।  लग तो यह रहा है कि यह सब इसलिए बोला गया बड़ा झूठ हैं,वे संसद में  इसलिए बोल रहे थे चूंकि ट्म्प के सीज़फायर वाले बयान पर वे बुरी तरह फंसे गए हैं।खामोश हैं उधर ट्रम्प ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ रहा है जहां यह ना बताए कि भारत पाक में सीज़फायर मैंने कराया।संसद में वे सच को टालने के लिए ये सब कर रहे हैं। वे खुली ज़बान से यह ट्रम्प से नहीं, कह पा रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प झूठ बोल रहा है। इसलिए उपराष्ट्रपति वैंस को बीच में ले आए।देखते जाइए एक दिन इसका खंडन अमेरिकी सरकार ही करेगी।

उधर बड़ी शान से आज गृहमंत्री ने यह बताया कि आपरेशन सिंदूर के तीनों आतंकी अपराधी आपरेशन महादेव में मार गिराए गए हैं। बताया ये जा रहा है कि ऑपरेशन महादेव के तहत तीसरे श्रावण सोमवार को महादेव  का त्रिनेत्र खुला और उसने श्रीनगर के लिडवास इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया , जिनमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा  जो पहलगाम हमले से जुड़ा था। इसके बाद सेना ने इस फोन पर नजर रखी। 26 जुलाई को फिर से इस फोन से संदिग्ध गतिविधि पकड़ी गई, जो दाचीगाम जंगल में थी। उन्होंने चारों को धर दबोचा।

इस घटना पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।अचानक महादेव कैसे प्रकट हो गए। उनके हथियार अमेरिकी थे और चीनी सैटेलाइट फोन उनकी स्थिति बताया।ये दोनों बातें तो डूब मरने की हैं। महादेव धन्य हो तुम जो प्रकट हुए और सरकार को राहत दी।

इसकी विश्वसनीयता पर सैंकड़ों सवाल उठ रहे हैं।क्या ये दोनों घटनाएं सरकार के घावों पर मरहम पट्टी कर सकती हैं। नहीं, इनमें झूठ और साज़िश की बू आती है। क्योंकि ये सरकार अब तक झूठ और साज़िश की बुनियाद पर टिकी है। किंतु अब अवाम इन सरकारी साजिशों को पहचानने लगी है इसलिए ये झूठ का पुलिंदा ही लगती है।पता नहीं,किन मासूम कश्मीरियों को आतंकी बना मार दिया गया हो।ऐसी शरारतें इससे पहले कई बार सामने आईं हैं यह तो कश्मीरियों के बिलखते परिवारों से देर सबेर सामने आएंगी।

बहरहाल  आपरेशन सिंदूर और फिर महादेव आपरेशन भारतीय जनमानस को भ्रमित करने वाला ही प्रतीत हो रहा है।इसकी पूरी तफ्तीश होनी चाहिए ताकि सच सामने आ पाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें