अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *हत्या से आजादी मिलेगी रिश्वत से ,लेकिन फंसा एसआई लोकायुक्त घेरे में”अब कमाई की आजादी छीनी…*

Share

*आजाद नगर थाना है या  ‘लोकसेवा केंद्र’…* 

SI धर्मेंद्र राजपूत एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार” रंगे हाथ की गिरफ्तार 

जनसेवा देशक्ति स्लोगन पर ड्यूटी संभालने वाले खाकी वर्दी धारी अब थानों को लोक सेवा केंद्र बनाने पर तुले हुए है ..कोई हत्या करें …,कोई रेप करें…कोई धोखाधड़ी करें..या बड़ी ठगी को अंजाम दे…या फिर कोई भी क्राइम क्यों न कर ले….यदि वह थाने में लोकसेवा केंद्र की तर्ज पर सेवा देने वाले खोज ले तो फिर …..खैर , बिना रिश्वत काम नहीं होते यह भी उतना ही बड़ा सत्य है जितना कभी कभी अति रिश्वत लेना भारी पड़ जाता है….ऐसा कहना तन लाज़मी हो जाता है जब थाना आजाद नगर का एस आई लोकायुक्त की गिरफ्त में आ जाए…लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को आजाद नगर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) धर्मेंद्र राजपूत को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया… एसआई ने हत्या के एक मामले में आरोपी को क्लीनचिट देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी… मामले को लेकर लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तालान के  मूसाखेड़ी में कुछ दिन पहले चोरी की शंका में एक युवक की पिटाई हुई थी…, जिससे उसकी मौत हो गई… इस मामले में रामचंद्र सिंह तोमर को भी आरोपी बनाया गया… तभी से एसआई धर्मेंद्र राजपूत उन पर दबाव बना रहा था…।

*हत्या के केस से बचाने की डील..*

*लोकायुक्त ने खोली पोल..*

लोकायुक्त जानकारी अनुसार शुरुआत में आरोपी एसआई ने 2 लाख रुपए की मांग की… बाद में रकम घटाकर 1.50 लाख की गई और आखिरकार सौदा 1 लाख रुपए में तय हुआ… शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने युवक के बेटे को थाने के बाहर दुकान पर रुपए देने भेजा…. जैसे ही एसआई ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे धर दबोचा….!

*लोकसेवा की आड़..रिश्वत का कारोबार..!*

  *

आरोपी एसआई ने तोमर परिवार को धमकी दी थी कि रुपए न देने पर हत्या के केस में और भी सख्त धाराएं लगाकर फंसा देगा… यहां तक कि बेटे संतोष तोमर पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था… आखिरकार परेशान होकर बेटे ने लोकायुक्त से शिकायत की …,लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आरोपी एसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है….अब देखने वाली बात होगी कि इस लोकायुक्त कार्रवाई के बाद भी आजाद नगर थाना ,लोकसेवा केंद्र की तर्ज पर ही चलेगा या जन सेवा देशभक्ति की नीति पर….!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें