अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 हाथ नहीं आ रही लेडी डॉन

Share

इन्दौर। लोहा व्यापारी को रेप का केस दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सरगना लेडी डॉन अब तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। उस पर तीन हजार का इनाम भी है। वहीं पुलिस को रेप का केस दर्ज करवाने वाली महिला के मोबाइल में आठ शादियों के प्रमाण मिले हैं। पलासिया थाने में कुछ दिन पहले धार की एक महिला ने लोहा व्यापारी सजल मित्तल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। बाद में उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में लेडी डॉन सपना साहू सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

रेप का केस दर्ज करवाने वाली महिला, उसके पति सहित छह को गिरफ्तार कर लिया गया था। सपना पर तीन हजार का इनाम रखा गया है, लेकिन फिर भी वह पुलिस के हाथ नहीं आ रही है। बताते हैं कि वह अपनी कार घर पर ही छोडक़र किसी और की कार लेकर भागी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रेप का केस दर्ज करवाने वाली महिला के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें महिला द्वारा पहले आठ शादियां करने के प्रमाण मिले हैं। सभी युवकों के साथ उसके शादी के फोटो हैं। पलासिया टीआई मनीष मिश्रा का कहना है कि इस गिरोह ने कुछ और लोगों को भी ब्लैकमेल किया है, लेकिन अभी तक कोई और पीडि़त सामने नहीं आया है। महिला ने खुद पांच शादियां करने की बात कबूली है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें