अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 हैदराबाद में ‘पुष्पा 2 की दीवानगी, फिल्म देखने आई महिला की मौत, बेटा घायल

Share

हैदराबाद में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर पर भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई और उसका बेटा घायल हो गया। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हैदराबाद। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) के लिए लोगों की दीवानगी जानलेवा साबित हो रही है। हैदराबाद में बुधवार शाम को फिल्म का प्रीमियर देखने के लिए इतने अधिक लोग जुट गए कि भगदड़ मच गई। इसके चलते 35 साल की एक महिला की मौत हो गई। उसका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के संध्या थिएटर में यह घटना घटी। यहां फिल्म के मुख्य एक्टर अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अल्लू अर्जुन म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के साथ यहां आए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि थिएटर का मेन गेट टूट गया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मच गई भगदड़

भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें महिला और उसका बेटा कुचल गए। महिला की मौत हो गई। वहीं, उसके बेटे की हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

पुष्पा: द राइज का सीक्वल है पुष्पा 2: द रूल

बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। इसे कई भाषाओं में 10,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जाना है। पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण 3D वर्जन रिलीज करने की योजना रद्द कर दी गई। 2D और 4DX फॉर्मेट में स्क्रीनिंग जारी है।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फहाद फासिल ने भी अपनी भूमिका दोहराई है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस फिल्म के टिकट की कीमत बढ़ाई गई है। इसके खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट ने आपत्तियों के बावजूद फिल्म की रिलीज की अनुमति दी है।

पुष्पा 2 की अपार सफलता के बाद, एक मेकअप आर्टिस्ट का अल्लू अर्जुन के लुक को हूबहू कॉपी करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म के डायलॉग्स और अल्लू अर्जुन के स्टाइल की चर्चा हर तरफ है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतो़ड़ कमाई कर रही है। फिल्म के लीड एक्टर पुष्पा ने जैसे लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। जिसे देखों वही इस फिल्म का डायलॉग झुकेगा नहीं साला दोहराता हुआ नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन की पॉप्युलैरिटी इस कदर बढ़ गई है कि उनके लुक को कॉपी करने के लिए होड़ लगी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक मेकअप आर्टिस्ट खुद को पुष्पा के किरदार जैसा बना देता है। उसका ये लुक यूजर्स को कूब पसंद आ रहा है।


 

कुछ मिनटों में आम आदमी बन गया पुष्पा
 Sreejith Damodaran इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट ने खुद का लुक बदलते हुए वीडियो शेयर किया है। ब्लू टी शर्ट पहने ये शख्स सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाता है। इसके बाद वो पुष्पा के चेहरे की कॉपी करने के लिए अपने फेस पर जगह- जगह कट मार्क्स लगाता है। वो अपनी आंखों को पुष्पा के लुक के लिए खास तौर से तैयार करता है। इसके बाद वो दाढी और बाल का सेअअप पहनता है। वहीं चेहरे की दाढ़ी को पुष्पा के अंदाज में सेट करता है। जब वो पूरा तैयार हो जता है तो एकदम पुष्पा के माफिक दिखता है।

नेटीजन्स को पसंद आया अल्लू अर्जुन का न्यू लुक

एक मेकअप आर्टिस्ट का इंस्टाग्राम पर वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को मेकअप द्वारा ट्रांसफॉर्म कर फिल्म पुष्पा-2 के मुख्य किरदार अभिनेता अल्लू अर्जुन का लुक अपना लिया है। जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें