अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हॉट लुक में पहुंचीं तमन्ना और नुसरत, मौनी ने मृणाल के लिए गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग*

Share

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को कल यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में आज स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें अब सितारों का आना शुरू हो गया है।

रेड ड्रेस में नजर आईं नुसरत और तमन्ना
अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी रेड ड्रेस में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। जबकि तमन्ना भाटिया रेड टॉप और पैंट में काफी स्टाइलिश अंदाज में स्क्रीनिंग के इवेंट में नजर आईं।

नी ने मृणाल के लिए गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग
अभिनेत्री मौनी रॉय भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान मौनी ने कैमरे के सामने पोज देते हुए मृणाल के लिए हैप्पी बर्थडे टू यू सॉन्ग भी गाया।

फैमिली के साथ पहुंचे रवि किशन, बिंदू ने किया सिग्नेचर स्टेप
फिल्म की कास्ट भी इस दौरान स्क्रीनिंग पर नजर आई। इसमें अभिनेता रवि किशन अपनी पूरी फैमिली के साथ इवेंट में पहुंचे। जबकि बिंदू दारा सिंह भी इस दौरान फिल्म की बाकी कास्ट के साथ नजर आए। उन्होंने फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी कैमरा के सामने करके दिखाया।फिल्म की पूरी कास्ट ने की मस्ती
इस दौरान फिल्म की बाकी कास्ट भी स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। इनमें कुब्रा सैत और दीपक डोबरियाल भी नजर आए। इस दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए मृणाल ने फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो’, पैपराजी को बोला। जिस पर सभी हंसने लगे।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आए चंकी पांडे 
अभिनेता चंकी पांडे इस दौरान ब्लैक पैंड और ब्लैक शर्ट में इवेंट में पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिए।

स्क्रीनिंग में पहुंची मृणाल
सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग के लिए सितारों का पहुंचना शुरू हो गया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्क्रीनिंग में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान मृणाल ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए। मृणाल वन पीस फ्लॉरल ड्रेस में पहुंचीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें