अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हमारी मानें, 3 दिन में झड़ेगा मस्सा*

Share

     नीलम ज्योति

मस्से की समस्या को हम सभी लोग जानते हैं। ये त्वचा पर होने वाले छोटे, खुरदुरे उभरे हुए से होते हैं। ये ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होते हैं। 

     आमतौर पर ये स्थिति हानिकारक नहीं होती है, लेकिन कुछ मामलों में ये दर्दनाक या परेशान करने वाले भी हो सकते हैं। इसके साथ ही, मस्से देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं, तो लोग इन्हें स्किन से दूर कर देना ही बेहतर समझते हैं। 

   अब मस्सों को निकालने के लिए लोगों को सैलिसिलिक एसिड वाली दवाइयां या फिर लेजर सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है।

     अब क्योंकि हर कोई इन महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स को अफोर्ड नहीं कर सकता है, तो क्या उसे मस्से के साथ ही जीवन बिताना होगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका जवाब ना है। आपको जिंदगी भर मस्से को साथ नहीं रखना होगा, क्योंकि आप एक बहुत ही बेहतरीन और फ्री के नुस्खे से मस्से की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

      इस बेहतरीन नुस्खे को बनाने के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत है। ये दोनों ही चीजें घर पर या यूं कहें कि किचन में बहुत ही आसानी से मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं ये कौन सी चीजें हैं :

चूना

​बेकिंग सोडा

पानी

(नोट: सामग्री की मात्रा को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं)

     इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा चूना लेना है। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाने के बाद थोड़ा सा पानी मिलाएं। इससे चेहरे और शरीर में मौजूद मस्सों को आसानी से निकाला जा सकता है। आप इस नुस्खे को 2 से 3 बार ट्राई कर सकते हैं। इससे ही चेहरा साफ दिखाई देता है। 

 नुस्खे में प्रयुक्त चीजों के फायदे :

        चूने से मस्सों को हटाने में मदद मिल सकती है। इसमें नेचुरल एसिडिक गुण होते हैं, जो मस्से की जड़ पर काम करते हैं। इससे धीरे-धीरे मस्सा सूख जाता है, ध्यान रखें कि आपको इसे रुई की मदद से सिर्फ मस्से पर लगाना है, वरना आसपास की स्किन को नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको इस नुस्खे को दिन में सिर्फ एक बार ही लगाना है और सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए या डॉक्टर को दिखाएं।

    बेकिंग सोडा मस्सों को सुखाने और धीरे-धीरे निकालने में मदद करता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो मस्से की ऊपरी परत को कमजोर करके इसे झड़ने में मदद करता हैं।

      चूना और बेकिंग सोडा जितने फायदेमंद हो सकते हैं, उतना ही स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। 

     ऐसे में आपको इन दोनों चीजों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चहिए , पैच टेस्ट करना चाहिए, त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर सेंसिटिव स्किन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के ये नुस्खा न आजमाएं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें