अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गूगल ट्रांसलेट में जुड़ी 110 नई भाषाएं….

Share

नई दिल्ली । गूगल ने अपने ट्रांसलेशन सर्विस में बड़े अपडेट का ऐलान किया है। गूगल ट्रांसलेट में अब 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़ा गया है। बता दें कि यह गूगल ट्रांसलेशन इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा एक्सपैंशन है, जिससे कुल भाषाओं की संख्या 243 तक पहुंच जाती है। गूगल का दावा है कि ये अपडेट दुनिया भर में 614 मिलियन लोगों को फायदा पहुंचाएगा।
गूगल ट्रांसलेट की नई भाषाओं में अवधी, बोडो, खासी, कोकबोरोक, मारवाड़ी, संताली, तुलु भी शामिल है. इसके अलावा नई भाषाओं में अफार जिबूती, इरीट्रिया और इथियोपिया में बोली जाने वाली एक स्वर भाषा है। बता दें कि लगभग एक-चौथाई नई भाषाएं अफ्रीका से आती हैं, जो आज तक अफ्रीकी भाषाओं में गूगल का सबसे बड़ा विस्तार है, जिसमें फॉन, किकोंगो, लुओ, गा, स्वाति, वेंडा और वोलोफ शामिल हैं।
गूगल ट्रांसलेशन के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने लिखा, हम हमेशा नई तकनीक को लागू कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस टूल का इस्तेमाल कर सकें। बता दें कि साल 2022 में गूगल ने 24 नई भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ा था। गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि भाषाओं में भारी मात्रा में विविधता है।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें