अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रतलाम में मालगाड़ी के 16 डिब्बे बे पटरी,नहीं चलेगी ट्रेन

Share

रतलाम. मध्यप्रदेश और गुजरात को जोडऩे वाले रतलाम रेल मंडल में चार दिन में दूसरी बार बड़ी रेल दुर्घटना हो गई है। रतलाम – मुंबई के बीच मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए है। ओवर हेड इलेक्टिक के तार भी टूट गए है। रतलाम से लेकर मुंबई का दोनों दिशा में रेल यातायात ठप हो गया है जो सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक ठप रह सकता है। रेल दुर्घटना रेलवे की तकनीकी भाषा अनुसार 517 – 523 किमी के क्षेत्र में हुई है।

big train accident in ratlam

रतलाम रेल मंडल के रतलाम – दाहोद के बीच मंगल मोहड़ी और लिमखेड़ा के बीच रतलाम से चली मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए है। रेलवे के अनुसार रेल दुर्घटना करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुई है। तेज गति से चल रही मालगाड़ी के पटरी से उतरे डिब्बे इस कदर उलझे है कि बिजली से ट्रेन को चलाने का काम करने वाले ओएचई याने की ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार भी टूट गए है। बिजली के तार दोनों दिशा से टूटे है। अर्थात रतलाम से मुंबई जाने वाली रेल लाइन और मुंबई से रतलाम आने वाली रेल लाइन, दोनों दिशा में बिजली के तार टूट गए है।

रखरखाव के लिए दल 12.40 पर रवाना
रेल दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल से रखरखाव के लिए दल रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12.50 बजे दल को रवाना किया गया है। इस दल के अलावा रेल मंडल के आला अधिकारी जिसमे स्वयं डीआरएम विनीत गुप्ता भी शामिल है, दल के साथ गए है।

रात 4 बजे से रखरखाव शुरूशुरुआती जानकारी के अनुसार मंगल मोहड़ी यार्ड में यह दुर्घटना हुई है। अप लाइन याने की रतलाम से दाहोद के बीच हुई इस रेल दुर्घटना में रात करीब 4 बजे रखरखाव का कार्य शुरू किया जा रहा है। डीआरएम गुप्ता ने patrika.com को बताया कि वे रास्ते में है और पहुंचकर ही विस्तार से बता पाएंगे, लेकिन 16 डिब्बे पटरी से उतरने की पुष्टि डीआरएम ने की है। इसके अलावा बिजली के तार टूटने सहित रेल यातायात बाधित की बात स्वीकार की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें