अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत :PMO और रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

Share

आइजोल

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक 17 मजदूरों के शव मिले है। उधर, PM और रेल मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

तीसरे और चौथे पिलर के गर्डर पर मजदूर काम कर रहे थे।

तीसरे और चौथे पिलर के गर्डर पर मजदूर काम कर रहे थे।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा
पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा है।

यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा है।

PM और रेल मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

इसके अलावा PMO की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वे प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वे प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हैं।

मिजोरम के CM बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।

हादसे में बंगाल के भी मजदूरों की जान गई
उधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें