अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*2026: इस साल जेईई, नीट, सीयूईटी, कैट जैसी परीक्षाएं कब?*

Share

साल 2026 भारत के करोड़ों स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से लेकर विभिन्न कंसोर्टियम और IIMs ने अपनी प्रमुख परीक्षाओं-जेईई, नीट यूजी, सीयूईटी, क्लैट और कैट- के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है. इंजीनियरिंग के लिए जेईई की पहली अग्निपरीक्षा जनवरी में शुरू होगी, वहीं मेडिकल उम्मीदवारों के लिए मई का महीना चैलेंजिंग होगा.नया साल शुरू होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर देखना शुरू कर दिया है. हर साल की तरह 2026 में भी लाखों अभ्यर्थी जेईई, नीट, सीयूईटी, कैट जैसी परीक्षाएं देंगे.

प्रवेश परीक्षाओं के इस महाकुंभ में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए केवल कठिन मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही सूचना होना भी जरूरी है. आवेदन की शुरुआत से लेकर एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा की तारीख तक, हर छोटी जानकारी सफलता की राह आसान बनाती है. परीक्षा कैलेंडर 2026 की जानकारी पहले से होने से तैयारी करने में मदद मिलेगी और आप  जेईई ,नीट, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में बेहतर मार्क्स स्कोर कर पाएंगे.

प्रतियोगी परीक्षाओं का शेड्यूल

साल 2026 में लाखों स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं. इनके अलावा, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी परीक्षा भी देंगे.

1. जेईई मेन 2026 (इंजीनियरिंग)

जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. इसके दोनों चरणों में सफल होने वाले स्टूडेंट्स को देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है.

सेशन 1 (जनवरी): जेईई मेन परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी. इसका रिजल्ट 12 फरवरी तक आने की उम्मीद है.

सेशन 2 (अप्रैल): परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी. रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित हो सकता है.

2. नीट यूजी 2026 (मेडिकल)

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली NEET UG परीक्षा आमतौर पर मई के पहले रविवार को होती है.

संभावित तारीख: 3 मई 2026 (रविवार).

मोड: ऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित).

आवेदन: फरवरी-मार्च 2026 में शुरू होने की संभावना.

3. सीयूईटी यूजी और पीजी 2026 (यूनिवर्सिटी एडमिशन)

सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एनटीए की सीयूईटी परीक्षा पास करना जरूरी है.

सीयूईटी पीजी: पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए परीक्षा मार्च 2026 के मध्य से शुरू होगी. पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर 2025 से ही शुरू हो चुकी है.

सीयूईटी यूजी: ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षा मई-जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसके आवेदन फॉर्म मार्च 2026 में निकलने की उम्मीद है.

4. क्लैट 2026 (लॉ)

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में एडमिशन के लिए CLAT की परीक्षा का आयोजन किया जाता है.

क्लैट परीक्षा की तारीख: क्लैट 2026 का आयोजन 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को होगा (शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए).

मोड: ऑफलाइन.

5. कैट 2026 (मैनेजमेंट/एमबीए)

आईआईएम और अन्य टॉप बी-स्कूल्स में एडमिशन के लिए होने वाली कैट परीक्षा आमतौर पर नवंबर में आयोजित की जाती है.

संभावित तारीख: 29 नवंबर 2026 (नवंबर का आखिरी रविवार).

आयोजक: इस बार IIM कोझिकोड या इंदौर कैट परीक्षा आयोजित कर सकता है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें