अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विजयादशमी पर बोरडिया कुआं परिसर में 3 सामूहिक यज्ञ एवं महाआरती

Share

 जावरा (निप्र) आश्विन माह की नवरात्रि के विजयदशमी पर्व के समापन पर बोडिया कुआं परिसर में तीन सामूहिक यज्ञ एवं महा आरती हुई । सुबह 6:00 से 8:00 तक यज्ञ आचार्य सुभाष शर्मा के सानिध्य में गायत्री यज्ञ हुआ तत्पश्चात 8:00 से 10:00 तक मुख्य यजमान दिनेश राठौर (सोमवारिया ) एवं सुंदरकांड प्रेमियों द्वारा सुंदरकांड की चौपाइयां के साथ यज्ञ हुआ  । दोनों यज्ञ के समापन के पश्चात श्री त्रिमूर्ति पारायण मंडल  बोरडिया कुआं द्वारा सुंदरकांड वाचन के साथ सामूहिक यज्ञ किया गया । यज्ञ के पूर्व यज्ञ आचार्य सुरेंद्र व्यास के सानिध्य में पुजारी मनोहरदास बैरागी ,धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला बैरागी एवं सुश्री श्रद्धा बैरागी ने भगवान श्री राम की तस्वीर की पूजा अर्चना की । सामूहिक यज्ञ में श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सचिव चिमन लाल गर्ग कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर समाजसेवी धीरज शर्मा, राधेश्याम सेकवाडिया, भेरूलाल सोलंकी, संदीप पोरवाल, राहुल पोरवाल, सुरेश राठोर, कालूराम कुशवाह, मोनू गर्ग ,घनश्याम राठौर, राहुल शर्मा ,नानुराम पंपोडिया , एवं राहुल राठौर (होटल गुरुकृपा) आहुतिया दी ।  समाप्ति के पश्चात महा आरती एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें