अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ओले और बारिश से तरबतर हो जाएंगे मध्य प्रदेश  के 39 जिले*

Share

भोपाल: अरब सागर से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयीन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के 39 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही इस दौरान संबंधित जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. सिस्टम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने एडवायजरी भी जारी की है.

इसलिए मौसम में आया बदलाव

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि “वर्तमान में दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास हवा और ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है. दक्षिण पूर्वी और मध्य राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है. इसके साथ ही दक्षिण पूर्व राजस्थान से लेकर पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक से होकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है. इसके साथ ही आज से हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा.”

अगले 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के ऊपर से होकर गुजर रही है. साथ ही अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है. इस कारण अरब सागर से लगातार नमी आ रही है. इसके कारण मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 4 दिनों तक बारिश की चेतावनी दी गई है.

RAIN ALERT IN 39 DISTRICTS OF MP

एमपी में बारिश की संभावना (Getty Image)

मंडला कटनी समेत प्रदेश के 13 जिलों में हुई बारिश

गुरुवार को मंडला जिले के घुघरी में सबसे अधिक बारिश 45 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसी प्रकार कटनी के बिलहारी में 44 मिलीमीटर, डिंडौरी के मेहड़वानी में 25.4 मिलीमीटर, शहडोल के बुढ़ार में 25 मिलीमीटर, डिंडोरी के अमरपुर में 23 और मंडला के मवई में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के 13 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई.वहीं गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रतलाम में 43.6 डिग्री और सबसे न्यूनतम तापमान मंडला में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें